विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2021

मुकेश अंबानी की सुरक्षा में सेंध से जुड़ी इनोवा कार मुंबई से बाहर भागी, CCTV में कैद

Mukesh Ambani Threat Case:मुलुंड टोल नाके से मिला सीसीटीवी फुटेज बहुत महत्वपूर्ण है जो दिखाता है कि मुलुंड टोल नाके के माध्यम से आरोपी कैसे मुंबई से बाहर चला गया. सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को टोल रसीद के पैसे देते हुए देखा जा सकता है.

मुकेश अंबानी की सुरक्षा में सेंध से जुड़ी इनोवा कार मुंबई से बाहर भागी, CCTV में कैद
Antilia Case: पुलिस का मानना है कि मुकेश अंबानी के आवास ‘एंटीलिया’ के निकट गाड़ी खड़ी करने वाला ड्राइवर इनोवा में बैठकर भागा था.
मुंबई:

मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर 'एंटीलिया' के बाहर विस्फोटक लदी गाड़ी पार्क करने के मामले  से जुड़ी दूसरी इनोवा कार शनिवार की सुबह मुंबई से बाहर भाग गई. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मुलुंड टोल नाके से एक सीसीटीवी फुटेज बरामद किया है, जिसमें इनोवा कार को मुंबई छोड़ते हुए देखा जा सकता है.

पुलिस का कहना है कि नया सीसीटीवी फुटेज महत्वपूर्ण है- इसमें ड्राइविंग सीट एक व्यक्ति दिख रहा है जो टोल का भुगतान करने के लिए झूठ बोलता है और फिर कार को ठाणे की दिशा में मोड़ लेता है. इनोवा कार के चालक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है.

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि सफेद इनोवा कार  25 फरवरी की सुबह 3.05 बजे के करीब पूर्वी एक्सप्रेस हाईवे का उपयोग करते हुए ठाणे की ओर वापस चली गई. 

मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटक लदी कार नकाबपोश ने पार्क की, धमकीभरा खत भी छोड़ा

मुकेश अंबानी के घर के बाहर दो कारें- एक स्कॉर्पियो और दूसरी इनोवा पहुंची थीं. स्कॉर्पियो में बैठे ड्राइवर ने उसे वहीं छोड़ दिया था और इनोवा में सवार होकर वहां से चला गया था. बाद में पुलिस ने 'एंटीलिया' के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी से जिलेटिन की 20 छड़ें, कुछ डेटोनेटर्स और एक चिट्ठी बरामद की थी.

पुलिस का मानना है कि मुलुंड टोल नाका पर सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई इनोवा कार का कनेक्शन अंबानी के घर के बाहर सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाली स्कॉर्पियो पार्क कार से है. मौके से मिले सीसीटीवी फुटेज में एक शख्स नकाब में दिख रहा था और एक चेहरा छुपाए स्कॉर्पियो से निकल रहा था. अभी तक उसकी भी पहचान नहीं हो सकी है.

मुंबई में मुकेश अंबानी के घर के पास मिली विस्फोटकों से भरी संदिग्ध कार, महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने दी जानकारी

मुंबई पुलिस ने स्कॉर्पियो पार्क करने और उसमें विस्फोटक के मामले में गामदेवी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है. कहा जा रहा है उक्त गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर, मुकेश अंबानी की सुरक्षा व्यवस्था में लगी गाड़ी से मेल खाता है. पुलिस ने जांच के लिए वाहन को सीज कर लिया है.  गुरुवार की शाम 4 बजे के करीब पुलिस को लावारिस कार की सूचना मिली थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mukesh Ambani, Antilia, Car With Explosives, Mumbai Police, Antilia Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com