विज्ञापन
This Article is From Nov 28, 2018

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज बोलीं- सार्क की बैठक में शामिल नहीं होगा भारत, पाक पहले रोके आतंकवाद

सुषमा स्वराज ने बुधवार को कहा कि जब तक पाकिस्तान भारत में आतंकी गतिविधियों पर रोक नहीं लगाएगा, तब तक कोई दि्वपक्षीय बातचीत नहीं होगी.

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज बोलीं- सार्क की बैठक में शामिल नहीं होगा भारत, पाक पहले रोके आतंकवाद
भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज.
नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने साफ कर दिया है कि भारत इस साल सार्क सम्मेलन में शामिल नहीं होगा. सुषमा स्वराज ने बुधवार को कहा कि जब तक पाकिस्तान भारत में आतंकी गतिविधियों पर रोक नहीं लगाएगा, तब तक कोई दि्वपक्षीय बातचीत नहीं होगी. सुषमा स्वराज ने कहा, 'हम लोग पाकिस्तान की ओर से सार्क सम्मेलन के लिए भेजे गए न्योते पर सकारात्मक जवाब नहीं दे रहे हैं. मैंने पहले भी कहा है कि जब तक पाकिस्तान भारत में आतंकी गतिविधियों पर रोक नहीं लगाएगा. तब तक कोई दि्वपक्षीय बातचीत नहीं होगी. इसलिए भारत सार्क सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेगा'

इससे पहले सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान में करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के मद्देनजर बुधवार को एक बार फिर स्पष्ट किया कि पाकिस्तान जब तक आतंकवाद नहीं रोकेगा, तब तक भारत किसी भी मुद्दे पर बातचीत नहीं करेगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत क्षेत्रिय शांति और विकास के लिए बढ़ाए गए हर एक कदम का स्वागत करता है. स्वराज ने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर खुलने से पाकिस्तान के साथ बातचीत शुरू नहीं हो जाएगी, इसके लिए पाकिस्तान को पहले आतंकवाद पर रोक लगानी होगी. 

जम्मू-कश्मीर: पत्रकार शुजात बुखारी का हत्यारा आतंकी नवीद जट्ट एनकाउंटर में ढेर, सेना ने एक और आतंकी मार गिराया

सुषमा स्वराज ने कहा, 'दि्वपक्षीय बातचीत और करतारपुर कॉरिडोर दोनों अलग-अलग हैं. भारत सरकार पिछले 20 साल से इस कॉरिडोर को लेकर पाकिस्तान से बातचीत कर रही थी. पाकिस्तान ने पहली बार सकारात्मक जवाब दिया है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि दि्वपक्षीय बातचीत शुरू हो जाएगी. हम हमेशा कहते आ रहे है कि आतंक और बातचीत साथ नहीं चल सकतीं. पाकिस्तान को पहले आतंकी गतिविधियों को रोकना होगा, उसके बाद बातचीत शुरू होगी.'

करतारपुर कॉरिडोर की आधारशीला रखेंगे इमरान, भारत ने भेजे दो मंत्री, सिद्धू पहले से मौजूद, 10 बातें

करतारपुर कॉरिडोर को लेकर क्‍या सोचते हैं पाकिस्‍तान के युवा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushma Swaraj, Kartarpur, Jammu And Kashmir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com