यह ख़बर 13 सितंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

भारत यात्रा सम्बंधी परामर्श वापस ले सकती है श्रीलंका सरकार

खास बातें

  • श्रीलंका सरकार ने तमिलनाडु में 184 श्रीलंकाई तीर्थयात्रियों पर हमले के बाद जारी यात्रा परामर्श वापस लेने के मुद्दे पर भारत सरकार के साथ चर्चा की। सरकार के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
कोलम्बो:

श्रीलंका सरकार ने  तमिलनाडु में 184 श्रीलंकाई तीर्थयात्रियों पर हमले के बाद जारी यात्रा परामर्श वापस लेने के मुद्दे पर भारत सरकार के साथ चर्चा की। सरकार के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी गुरुवार को दी। ऐसे संकेत हैं कि श्रीलंका सरकार जल्द ही यह परामर्श वापस ले सकती है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कैबिनेट प्रवक्ता एवं मीडिया मंत्री केलेलिया रामबुकवेल्ला के हवाले से बताया कि श्रीलंकाई सरकार उम्मीद करती है कि यात्रा परामर्श जितनी जल्द संभव हो सकेगा, वापस ले लिया जाएगा। इस समय स्थानीय यात्रियों की सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा की जा रही है। उन्होंने कहा, 'दोनों देशों के बीच कोई तनाव नहीं है और वार्ता लाभप्रद रही है।'

प्रवक्ता ने बताया कि श्रीलंकाई राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे का भारत दौरा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगा। राजपक्षे के आदेश पर पिछले सप्ताह भारत में फंसे सभी तीर्थयात्री एक विशेष विमान से श्रीलंका लौटे थे।

सिन्हुआ के मुताबिक, दहशत बढ़ने पर श्रीलंका ने एक आधिकारिक परामर्श जारी कर यात्रियों से कहा था कि वे तमिलनाडु की यात्रा करने से पूर्व चेन्नई स्थित श्रीलंकाई उच्चायोग को सूचित करें।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

खबर में कहा गया है कि तीर्थयात्रियों पर हमले के बाद श्रीलंका से भारत के लिए उड़ान संचालित करने वाली कम्पनियों के राजस्व में कमी आई है जबकि टूर ऑपरेटरों ने बताया है कि श्रीलंका से भारत जाने वाले पर्यटकों की संख्या में 60 फीसदी की कमी आई है।