विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2012

भ्रष्ट नेताओं पर सोनिया गांधी ने की भाजपा की खिंचाई

भ्रष्ट नेताओं पर सोनिया गांधी ने की भाजपा की खिंचाई
शिमला: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर उसके भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। बीते सप्ताह ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी के व्यवसाय में कथित भ्रष्टाचार का मामला उजागर हुआ था।

सोनिया ने राज्य में अपनी यात्रा के दूसरे दिन यहां एक चुनावी रैली में गडकरी का नाम लिए बिना कहा, "कोई अन्य पार्टी भ्रष्टाचार से नहीं लड़ी है जबकि हमने ऐसा किया है। मैं भाजपा से पूछना चाहती हूं कि उसने भ्रष्टाचार के आरोपी अपने नेताओं के खिलाफ क्या कार्रवाई की।"

उन्होंने कहा, "उनके खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया गया।" सोनिया ने कहा, "भाजपा भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं है, वह केवल कांग्रेस के खिलाफ है।"

इस बीच गडकरी ने मंगलवार से शुरू होने वाला अपने दूसरे दौर का चुनाव अभियान रद्द कर दिया है। हिमाचल प्रदेश में चार नवंबर को चुनाव होने हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress Election Rally, Sonia Gandhi, BJP, कांग्रेस की चुनावी रैली, सोनिया गांधी, भाजपा