विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2013

सोनिया गांधी ने स्वास्थ्य कारणों से त्रिपुरा दौरा रद्द किया

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्वास्थ्य खराब होने के कारण अपना त्रिपुरा दौरा रद्द कर दिया है। उन्हें रविवार को राज्य में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करना था।
अगरतला: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्वास्थ्य खराब होने के कारण अपना त्रिपुरा दौरा रद्द कर दिया है। उन्हें रविवार को राज्य में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करना था।

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव लुईजिनो फलेरियो ने बताया कि 14 फरवरी को होने वाले चुनाव से पहले सोनिया को अगरतला और कुमारघाट में जनसभाओं को संबोधित करना था, लेकिन उनका स्वास्थ्य खराब होने के कारण यह दौरा रद्द हो गया है।

इससे पहले, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी अपनी यात्रा रद्द कर दी थी। उन्हें शनिवार को अम्बासा और धलाई जिलों में लोगों को संबोधित करना था। त्रिपुरा के पार्टी प्रभारी फलेरियो ने बताया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार के लिए राज्य में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे। राहुल उत्तरी त्रिपुरा जिले के धर्मनगर, खयरपुर, सिपाहीजाला जिले के सोनमुरा और दक्षिणी त्रिपुरा जिले के शांतीरबाजार में रैलियों को संबोधित करेंगे।

फलेरियो ने कहा कि विपक्षी कांग्रेस 12 फरवरी को एक जनसभा करेगी। इस रैली को कांग्रेस के एक बड़े केंद्रीय नेता संबोधित करेंगे, लेकिन उनका नाम तय किया जाना बाकी है।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव, सोनिया गांधी, Tripura Assembly Polls, Tripura Elections, Sonia Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com