विज्ञापन
This Article is From Dec 25, 2013

भाजपा के भीतर मेरा टिकट काटने की साजिश : यशवंत सिन्हा

भाजपा के भीतर मेरा टिकट काटने की साजिश : यशवंत सिन्हा
यशवंत सिन्हा की फाइल तस्वीर
हजारीबाग:

भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने बुधवार को आरोप लगाया कि भाजपा के भीतर कुछ लोग हजारीबाग लोकसभा सीट से उनका टिकट कटवाने की साजिश कर रहे हैं, लेकिन ऐसे लोग अपने उद्देश्य में कभी सफल नहीं होंगे, क्योंकि उनका हजारीबाग सीट से 2014 में चुनाव लड़ना और जीतना दोनों ही तय है।

हजारीबाग लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद यशवंत सिन्हा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा के भीतर एक धड़ा उनके खिलाफ साजिश करने में जुटा हुआ है और विपक्षी पार्टियां तो उनसे खफा हैं ही। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी में उनके विरोधी पार्टी मुख्यालय से हजारीबाग सीट का टिकट लेने के जुगाड़ में लगे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि उनके विरोधी अच्छी तरह जानते हैं कि यदि वह चुनाव जीतकर फिर से संसद पहुंचेंगे, तो उनका केंद्र में मंत्री पद पाना तय है, इसलिए उनके खिलाफ साजिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल उन्हें हराने के लिए बड़े पैमाने पर धन का उपयोग कर रहे हैं, यद्यपि ये कोशिशें कामयाब नहीं होंगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
यशवंत सिन्हा, भाजपा, लोकसभा चुनाव 2014, हजारीबाग, हजारीबाग संसदीय सीट, Yashwant Sinha, BJP, Hazaribagh, Lok Sabha Elections 2014
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com