जेएनयू शीर्ष संस्थान, कुछ छात्र-प्रोफेसर चला रहे हैं राष्ट्रविरोधी गतिविधियां : एबीवीपी

जेएनयू शीर्ष संस्थान, कुछ छात्र-प्रोफेसर चला रहे हैं राष्ट्रविरोधी गतिविधियां : एबीवीपी

सांकेतिक तस्वीर

मुंबई:

छात्र संगठन एबीवीपी की जेएनयू इकाई के सचिव ललित पांडेय ने मंगलवार को कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में कुछ छात्र एवं प्रोफेसर 'राष्ट्रविरोधी गतिविधियां' चला रहे हैं। यद्यपि पांडेय ने विश्वविद्यालय को एक शीर्ष संस्थान बताते हुए उसकी प्रशंसा की।

पांडेय ने कहा, 'जेएनयू की वास्तविकता यह है कि कुछ छात्र एवं प्रोफेसर राष्ट्रविरोधी गतिविधियां चला रहे हैं। यद्यपि सभी छात्र एवं प्रोफेसर उस तरह के नहीं हैं। अधिकतर छात्र यहां अध्ययन के लिए हैं।' उन्होंने यह बात मुंबई के सांता क्रूज के कलीना स्थित मुंबई विश्वविद्यालय परिसर में 'ट्रूथ ऑफ जेएनयू' विषयक एक कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए कही।

इस कार्यक्रम के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने 'भारत माता की जय' के नारे लगाए, जबकि स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) सदस्यों ने आरएसएस और बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की।

उन्होंने कहा कि यद्यपि जेएनयू एक प्रमुख शैक्षिक संस्थान है, लेकिन कुछ लोगों के चलते उसकी छवि धूमिल हो रही है। एबीवीपी नेता ने कहा, 'हम जेएनयू को बचाने के लिए देश के प्रत्येक कोने में जाएंगे।' उन्होंने कहा कि संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की फांसी के खिलाफ जेएनयू परिसर में नौ फरवरी को आयोजित कार्यक्रम 'देश विरोधी' था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)