विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2017

सिद्धू ने खुद को बताया पैदाइशी कांग्रेसमैन, ट्विटर ने कहा - अच्छा...सच में?

सिद्धू ने खुद को बताया पैदाइशी कांग्रेसमैन, ट्विटर ने कहा - अच्छा...सच में?
नवजोत सिंह सिद्धू रविवार को कांग्रेस में शामिल हुए हैं
  • सिद्धू ने कहा वह पैदाइशी कांग्रेसी हैं
  • ट्विटर ने सिद्धू के इस बयान पर तंज कसा
  • कुछ ट्विटर यूज़र ने राजनेताओं की नीयत पर सवाल उठाए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: पूर्व क्रिकेटर और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद एक औपचारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने 'दिल' का हाल रखा. उनके भाषण की शुरूआत में उन्होंने कहा कि वह एक पैदाइशी कांग्रेसी हैं और अब उनकी घर वापसी हुई है. सिद्धू के इस बयान पर टिप्पणी करने से ट्विटर खुद को रोक नहीं पाया. कोई इस मामले में गंभीर नज़र आया तो किसी ने सिद्धू पर तंज कसने की कोई कसर नहीं छोड़ी.

ट्विटर यूज़र @bannerjivaishnavi ने लिखा - सिद्धू ने कहा कि वह पैदाइशी कांग्रेसमैन हैं..और हमें लग रहा था कि वह पैदाइशी बैट्समैन हैं.
 
वहीं एक और ट्विटर यूज़र ने सिद्धू के बयान पर कहा - जो आदमी पिछले 12 साल से झूठी हंसी हस रहा है, वह आसानी से झूठ बोल सकता है कि वह पैदाइशी कॉंग्रेसी है.


----- ----- ----- ----- ----- -----  ----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- -----
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिद्धू के पांच पंच
सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने पर भाजपा ने कहा - पूत कपूत बन गया
'कैप्टन' अमरिंदर की टीम में सिद्धू, लेकिन सुनेंगे सिर्फ 'सेलेक्टर' राहुल की?
----- ----- ----- ----- ----- -----  ----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- -----

सिद्धू के एक और बयान पर टिप्पणी की गई है. तरण लिखते हैं - सिद्धू ने शिरोमणि अकाली दल के लिए कहा कि लोगों द्वारा चुनी गई पार्टी अब परिवार की पार्टी बनकर रह गई है. क्या वह कांग्रेस के बारे में यह नहीं जानते?
 
वहीं रुचिका लिखती हैं - सिद्धू ने बीजेपी को छोड़ा, आप के साथ फ्लर्ट किया और कॉंग्रेस को जॉइन किया.
बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व भाजपा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया. दिल्‍ली में पार्टी उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी के घर पर सिद्धू कांग्रेस में शामिल हुए. कांग्रेस ने इस घटनाक्रम पर कहा है कि इससे पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नवजोत सिंह सिद्धू, ट्विटर, सिद्धू कांग्रेस में शामिल, पंजाब विधानसभा चुनाव 2017, Navjot Singh Sidhu, Twitter, Sidhu Joins Congress, Punjab Assembly Election 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com