आर्यन खान ( Aryan Khan) ड्रग्स केस मामले की गुत्थी अब एनसीबी की एसआइटी टीम सुलझाएगी. इसको लेकर एसआइटी टीम आज दिल्ली से मुंबई जा रही है. इस टीम के साथ एनसीबी के अधिकारी संजय सिंह भी जा रहे हैं. बता दें कि आर्यन खान समेत 6 मामलों की जांच का जिम्मा एसआईटी को दिया गया है. इनमें एक केस महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक के दामाद का भी है. विवादों में रहे मुंबई एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े अब इस केस की जांच का हिस्सा नहीं हैं. हालांकि वो एनसीबी के जोनल डायरेक्टर के पद पर बरकरार रहेंगे. एनसीबी ने बयान जारी करके कहा कि इस केस से किसी अफसर को हटाया नहीं गया है.
गौरतलब है कि समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) की जगह 6 ड्रग्स मामलों की जांच दिल्ली एनसीबी (NCB) अधिकारी संजय सिंह (IPS Sanjay Singh NCB) को सौंपी गई है. इससे पहले संजय सिंह केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)में उप महानिरीक्षक के रूप में काम कर चुके हैं. 1996 बैच के ओडिशा कैडर के आईपीएस अधिकारी संजय कुमार सिंह मुंबई वर्तमान में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के उप महानिदेशक (ऑपरेशन) हैं. उन्होंने ओडिशा कमिश्नरेट में ड्रग-विरोधी टास्क फोर्स का भी नेतृत्व किया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आर्यन खान मामले के जांच अधिकारी समीर वानखेड़े को क्रूज ड्रग्स मामले की जांच से हटाया गया
बता दें कि मुंबई क्रूज से अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से वानखेड़े लगातार सुर्खियों में हैं. सत्तारूढ़ शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने एनसीबी के जोनल निदेशक पर बॉलीवुड और महाराष्ट्र की छवि खराब करने के लिए झूठे मामले तैयार करने का आरोप लगाया था.
आर्यन खान मामले की जांच से समीर वानखेड़े बाहर, अब IPS संजय सिंह के नेतृत्व में SIT करेगी जांच
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं