बीजेपी विधायक ओपी शर्मा
नई दिल्ली:
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष पर आलोचनात्मक टिप्पणी करने के बाद बीजेपी विधायक ओपी शर्मा को मार्शल के जरिये से सदन से निकाल दिया गया।
बीजेपी विधायक ने जब विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल की आलोचना की, तो उन्होंने मार्शल को शर्मा को सदन से निकालने का आदेश दिया। बीजेपी विधायक की टिप्पणियां रिकार्ड से हटा दी गईं।
इससे पहले, शर्मा ने आप विधायक अलका लांबा पर हमला किया। लांबा ने केंद्र सरकार और उपराज्यपाल नजीब जंग पर दिल्ली सरकार की शक्तियां छीनने का आरोप लगाया था।
गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा के दो दिन का विशेष सत्र पिछले हफ्ते राज्य सरकार और उप राज्यपाल के अधिकारों पर केंद्रीय गृहमंत्रालय से जारी अधिसूचना पर विचार करने के लिए आहूत किया गया है। केंद्रीय अधिसूचना में नौकरशाहों की नियुक्ति और पुलिस एवं लोक व्यवस्था से संबंधित मुद्दों पर उपराज्यपाल को पूर्ण अधिकार दिया गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
दिल्ली विधानसभा, अरविंद केजरीवाल, बीजेपी, ओपी शर्मा, दिल्ली विधानसभा में हंगामा, Delhi Assembly, Arvind Kejriwal, BJP Delhi, OP Sharma, Delhi Assembly Ruckus