जानिए, सार्वजनिक स्‍थानों के नाम गांधी परिवार पर ही रखे जाने पर भड़के ऋषि कपूर ने क्‍या कहा...

जानिए, सार्वजनिक स्‍थानों के नाम गांधी परिवार पर ही रखे जाने पर भड़के ऋषि कपूर ने क्‍या कहा...

ट्विटर पर @chintskap द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर

नई दिल्ली:

बॉलीवुड ऐक्टर ऋषि कपूर फिर अपने ट्वीटस को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर गांधी परिवार को लेकर टिप्पणी की है। देश के कई जगहों और संपत्तियों का नाम गांधी नेहरू के नाम पर रखे जाने का उन्होंने विरोध किया है और इसे बदले जाने की वकालत की है।

अपने पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा- गांधी परिवार पर कांग्रेस के रखे नामों को बदला जाए। बांद्रा वर्ली सी लिंक का नाम लता मंगेशकर या जेआरडी टाटा के नाम पर रखो। बाप का माल समझ रखा है क्या?
 


एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा- अगर दिल्ली की सड़कों का नाम बदला जा सकता है तो कांग्रेस की संपत्ति का नाम क्यों न बदला जाए? मैं चंडीगढ़ में था, वहां भी राजीव गांधी का नाम? सोचो? क्यों?
 
वह यहीं नहीं रुके, ऋषि कपूर ने आगे कहा- हमें देश में महत्वपूर्ण संपत्तियों का नाम ऐसे लोगों के नाम पर रखना चाहिए जिन्होंने समाज में सहयोग दिया हो। हर चीज़ गांधी परिवार के नाम पर ? मैं सहमत नहीं। सोचना, लोगों।
ऋषि कपूर यहीं नहीं रुके। उन्होंने लिखा- फ़िल्म सिटी का नाम भी बदलकर दिलीप कुमार, देव आनंद, अशोक कुमार या अमिताभ बच्चन के नाम पर रखना चाहिए। राजीव गांधी उद्योग क्या होता है? सोचो दोस्तों।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com