विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2020

ड्रग्स कनेक्शन मामले में रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका खारिज करते हुए मुंबई कोर्ट ने क्या कहा था?

अदालत की डिटेल आर्डर की कॉपी रिया के वकील सतीश मानशिंदे को सोमवार को दी गई है, जिसके बाद सामने आया है कि कोर्ट ने अपने ऑर्डर की कॉपी में क्या-क्या कहा था. 

ड्रग्स कनेक्शन मामले में रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका खारिज करते हुए मुंबई कोर्ट ने क्या कहा था?
रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका 11 सितंबर को खारिज हो गई थी.
  • रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर कोर्ट का ऑर्डर
  • 11 सितंबर को खारिज हुई थी याचिका
  • रिया को ड्रग्स सिंडिकेट का एक्टिव मेंबर बताया गया है
नई दिल्ली:

सुशांत सिंह राजपूत केस (Sushant Singh Rajput Death Probe) में ड्रग्स कनेक्शन (Drugs Allegations) को लेकर हुई अलग जांच में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका (Rhea Chakraborty's bail petition) मुंबई की एक सत्र अदालत ने 11 सितंबर को खारिज कर दी थी, लेकिन अदालत की डिटेल आर्डर की कॉपी रिया के वकील सतीश मानशिंदे को नही मिली थी. उन्हें कॉपी सोमवार को दी गई है, जिसके बाद सामने आया है कि कोर्ट ने अपने ऑर्डर की कॉपी में क्या-क्या कहा था. 

कोर्ट के इस ऑर्डर में लिखा है कि जांच के दौरान सामने आया कि रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती ने बताया कि वो अब्दुल बासित परिहार के जरिए ड्रग्स का अरेंजमेंट कर रहा था. वो बासित, कैजान और जैद के संपर्क में था, वो बासित को ड्रग्स दे रहे थे और ये ड्रग्स सुशांत सिंह राजपूत तक पहुंचाई जा रही थीं. आर्डर में साफ लिखा है कि ये सभी बातें रिया जानती थीं. इतना ही पेमेंट भी रिया ही करती थीं और कभी कभी ये बताती थीं कि कौन सी ड्रग्स लानी है.

यह भी पढ़ें: सुशांत केस : रिया चक्रवर्ती के 'मीडिया ट्रायल' पर कई संगठनों व हस्तियों ने जताई नाराजगी, लिखा खुला खत

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के पास आरोपी रिया के खिलाफ कुछ वॉट्सऐप चैट और इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस भी मौजूद हैं. इतना ही नही ड्रग्स के लिए कुछ पैसों की ट्रांजैक्शन तो खुद रिया ने अपने क्रेडिट कार्ड से की है. जांच अभी भी जारी है.

आरोपी रिया ने अपने बयान के दौरान ड्रग्स की खरीद फरोख्त के बारे में भी खुलासा किया है और यह भी बताया है कि वो कैसे सैमुअल मिरांडा, दीपेश सांवत और शौविक के जरिए ड्रग्स मंगवा रही थीं. ऑर्डर की कॉपी में साफ लिखा है कि ये सभी के सभी एक ड्रग सिंडिकेट के एक्टिव मेंबर हैं और ये सभी ड्रग्स सुशांत को दी जा रही थीं.

इस आर्डर की कॉपी में लास्ट में साफ लिखा है कि जांच अभी जारी है...अगर आरोपी रिया को जमानत पर रिहा किया तो वो बाकी के लोगों को सतर्क करेगी और वो बाकी बचे सुबूत भी नष्ट कर सकती है..सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकती है..जांच अभी शुरुआती दौर में है...इन सभी तथ्यों को देखते हुए जमानत याचिका खारिज की जाती है.

Video: अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को जेल में ही रहना होगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rhea Chakraborty Bail, Rhea Chakraborty Drug Connection, NCB Drugs Probe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com