विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2022

RBI ने लखनऊ के इंडियन मर्केंटाइल कोऑपरेटिव बैंक पर लगाए प्रतिबंध

आरबीआई ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि लखनऊ स्थित सहकारी बैंक बिना उसकी मंजूरी के कोई ऋण, अग्रिम प्रदान या नवीनीकृत जारी नहीं करेगा और न ही कोई निवेश कर सकेगा.

RBI ने लखनऊ के इंडियन मर्केंटाइल कोऑपरेटिव बैंक पर लगाए प्रतिबंध
ये प्रतिबंध 28 जनवरी को व्यावसायिक समय के बाद से प्रभावी हो गए हैं.
मुंबई:

भारतीय रिज़र्व बैंक(आरबीआई) ने लखनऊ के इंडियन मर्केंटाइल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर एक लाख रुपये की निकासी सीमा समेत कई प्रतिबंध लगा दिए हैं. आरबीआई के अनुसार ये प्रतिबंध 28 जनवरी, 2022 (शुक्रवार) को व्यावसायिक समय के बाद से प्रभावी हो गए हैं. आरबीआई ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि लखनऊ स्थित सहकारी बैंक बिना उसकी मंजूरी के कोई ऋण, अग्रिम प्रदान या नवीनीकृत जारी नहीं करेगा और न ही कोई निवेश कर सकेगा.

आरबीआई ने कहा, 'बैंक के किसी जमाकर्ता को बचत, चालू या अन्य खातों में मौजूद कुल शेष राशि में से एक लाख रुपये से अधिक की राशि को निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी.'

कर सकेंगे ऑफलाइन डिजिटल पेमेंट, 2,000 रुपये तक का हो पाएगा लेन-देन; जानें कैसे करेगा काम

हालांकि केंद्रीय बैंक ने कहा कि इन निषेधात्मक निर्देशों को आरबीआई द्वारा बैंकिंग लाइसेंस को रद्द करने के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RBI, RBI (Reserve Bank Of India), Indian Mercantile Cooperative Bank
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com