जान देने के बजाय दुश्मनों को मार गिराएं सैनिक : मनोहर पर्रिकर

जान देने के बजाय दुश्मनों को मार गिराएं सैनिक : मनोहर पर्रिकर

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर।

पणजी:

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने रविवार को कहा कि सैनिकों से कहा जाना चाहिए कि वे अपने प्राण देने के बजाय दुश्मनों को मारें।

रक्षा मंत्री का जन्मदिवस मनाया
पर्रिकर ने कहा, ‘यह कहा गया है कि सैनिक देश के लिए अपने प्राण देने को तैयार रहता है। मैं इसके खिलाफ हूं। क्यों मारे जाएं? मारे नहीं जाइए, दुश्मन को मार गिराइए। एक वर्ष का रिकार्ड देखिए और आप (निर्देश का) परिणाम देखेंगे।’ पर्रिकर प्रदेश भाजपा द्वारा यहां उनके 60वें जन्मदिन पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने इस वर्ष के शुरू में म्यांमार में देश की ओर से संचालित उग्रवाद निरोधक अभियान का उल्लेख करते हुए कहा, ‘भारतीय सैनिकों के शहीद होने पर हमने तीन घंटे के भीतर एक बैठक बुलाई। मुझे (गृह मंत्री) राजनाथ सिंह का समर्थन था।’ उन्होंने कहा, ‘म्यांमार संकट के बाद हमने तीन घंटे के भीतर एक बैठक आहूत की और पूरे अभियान को गुप्त रखा गया। आधिकारिक बयान के अनुसार हमने भारत-म्यांमार सीमा पर अभियान संचालित किया। लेकिन हर किसी को इसके मायने निकाल लेने चाहिए।’