दिल्ली के द्वारका जिला की पुलिस द्वारा पकड़े गए जेम्स-बांड का असली नाम कृष्णा है. पुलिस ने दिल्ली के ककरौला गांव से कृष्णा के साथ उसके साथी बदमाश विनोद को भी गिरफ्तार किया है. जिला पुलिस उपायुक्त एंटो अल्फोंस ने आईएनएस को बताया कि गुरुवार को गिरफ्तारी के वक्त कृष्णा ने आधी बाह की जो शर्ट पहनी थी, उस पर 007 जेम्स बांड लिखा था. पुलिस ने जब इसका राज पूछा तो उसने कहा, "जेम्स बांड मेरा लकी नाम और 007 मेरा लकी नंबर है. जब-जब इस नंबर की शर्ट या टी-शर्ट पहनकर मैं वारदात के लिए निकला, पुलिस के हाथ कभी नहीं लगा. आज मगर किस्मत दगा दे गई."
Video: कार के बोनट और साइड विंडो पर बैठकर सड़क पर रोका ट्रैफिक, कानून का उड़ा मज़ाक
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़
पुलिस के मुताबिक, उसे तब दबोचा गया जब वह दिल्ली के ककरौला गांव में वारदात को अंजाम देने आया था. कृष्णा मूलत: दौसा, राजस्थान का रहने वाला है. कई साल पहले तक वह कैब ड्राइवर रहा. बाद में अपराध की दुनिया में पांव रखे तो हत्या, लूट, झपटमारी, अवैध वसूली जैसे संगीन अपराधों को अंजाम देने लगा.
89 साल का बनकर विदेश यात्रा कर रहा था शख्स, पुलिस को लगा 'जवान' तो पकड़ा, हुआ ये खुलासा
पुलिस के अनुसार, कृष्णा के साथ गिरफ्तार विनोद पहले मजदूरी करता था. नशे की लत और मंहगे शौकों ने उसे अपराध की दुनिया में ला खड़ा किया. विनोद 2010 में पहली बार गिरफ्तार होकर जेल गया था. जेल में ही विनोद और कृष्णा की मुलाकात हुई थी.
Video: चोरी के इरादे से आए बदमाशों को बुजुर्ग दंपत्ति ने मारकर भगाया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं