यह ख़बर 13 अप्रैल, 2012 को प्रकाशित हुई थी

मुंबई में बिहार दिवस मनाकर तो दिखाएं नीतीश : राज ठाकरे

खास बातें

  • एमएनएस नेता राज ठाकरे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुलेआम चुनौती देते हुए कहा कि वह मुंबई में बिहार दिवस मनाकर तो दिखाएं।
मुंबई:

एमएनएस नेता राज ठाकरे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुलेआम चुनौती देते हुए कहा कि वह मुंबई में बिहार दिवस मनाकर तो दिखाएं। मालेगांव में रैली को संबोधित करते हुए राज ने धमकी देने वाले अंदाज में यह बात कही।

गौरतलब है कि 15 अप्रैल को बिहार दिवस के मौके पर नीतीश मुंबई में रैली को संबोधित करने वाले हैं और इसी को लेकर दोनों पार्टियों के बीच विवाद शुरू हो गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com