विज्ञापन
This Article is From May 21, 2018

राजीव गांधी की पुण्यतिथि आज- राहुल गांधी ने कुछ ऐसे किया याद

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर आज उन्हें याद किया है.

राजीव गांधी की पुण्यतिथि आज- राहुल गांधी ने कुछ ऐसे किया याद
आज पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि है.
  • राहुल गांधी ने पिता राजीव गांधी को किया याद
  • कहा-उन्होंने मुझे सभी को प्यार और सम्मान देना सिखाया
  • यह सबसे बहुमूल्य तोहफा है
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर आज उन्हें याद करते हुए कहा कि, 'मेरे पिता ने मुझे सिखाया है कि नफरत उन लोगों के लिए जेल की तरफ है जो इसके साथ जीते हैं.आज उनकी पुण्यतिथि के मौके पर मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे सभी को प्यार और सम्मान देना सिखाया.यह सबसे बहुमूल्य तोहफा है जो एक पिता अपने बेटे को दे सकता है'.अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर राहुल गांधी ने लिखा कि, हममें से जो राजीव गांधी को प्यार करते हैं वे हमेशा आपको अपने दिल में रखेंगे.  गौरतलब है कि पूर्व पीएम राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था. वे भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थे.कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज और लंदन के इम्पीरियल कॉलेज से उच्च शिक्षा हासिल करने वाले राजीव गांधी वर्ष 1984 में अपनी मां इंदिरा गांधी की हत्या के बाद भारी बहुमत के साथ  40 वर्ष की आयु में भारत के प्रधानमंत्री बन गए थे.वर्ष 1991 में 21 मई को चेन्नई के पास श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी जनसभा के दौरान आत्मघाती हमलावर ने राजीव गांधी की हत्या कर दी थी.

यह भी पढ़ें : बिहार के राज्यपाल ने कहा, 'बोफ़ोर्स घोटाले में राजीव गांधी की कोई भूमिका नहीं थी'
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajiv Gandhi Anniversary
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com