Punjab Assembly Election 2022: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने 2022 में सत्ता में आने पर पंजाब में (Punjab) सभी महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये भेजने के चुनावी वादे पर सवाल उठाने वाले आलोचकों पर निशाना साधा है. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने महिलाओं के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया है. केजरीवाल ने पंजाबी में कहा कि कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल यह कहते हुए मेरी आलोचना कर रहे हैं कि ऐसा करने से सरकारी खजाने खाली हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि ये पार्टियां पहले ही सरकारी खजाने को खाली कर चुकी हैं.
AAP के राष्ट्रीय संयोजक श्री @ArvindKejriwal जी का अपने Punjab की माताओं-बहनों से छोटी सी Appeal: pic.twitter.com/yGBluQuIFm
— AAP (@AamAadmiParty) November 28, 2021
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
केजरीवाल ने कहा कि मेरे महिलाओं को 1000 रुपये देने की घोषणा से कांग्रेस, अकाली और भाजपा परेशान हैं. भारत, कांग्रेस और अकाली मुझे गाली देने में लगे हैं. साथ ही कहा कि ये वंशवादी पार्टियां बरसों से शासन कर रही हैं और पहले ही राज्य के खजाने को खाली कर चुकी हैं.
पंजाब में टंकी पर चढ़े शिक्षकों से मिलने पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- 'आप' सरकार आई तो...
पिछले हफ्ते केजरीवाल ने घोषणा की थी कि यदि आम आदमी पार्टी 2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों में सत्ता में आती है, तो राज्य की 18 वर्ष से अधिक उम्र की प्रत्येक महिला के खाते में 1,000 रुपये मासिक रूप से ट्रांसफर किए जाएंगे.
क्या पंजाब में बढ़ रही है आप की मौजूदगी? जानें एनडीटीवी की ग्राउंड रिपोर्ट में
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने सवाल किया कि क्या महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए यह सही तरीका है. केजरीवाल ने कहा कि उन्हें घोषणा के बाद से ही पंजाब की महिलाओं के हजारों फोन आए हैं, उन महिलाओं ने बताया कि इस घोषणा से कितनी खुश हैं.
बता दें कि केजरीवाल पहले ही पंजाब के हर घर में 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के साथ ही सत्ता में आने पर सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज और दवाओं का प्रबंध करने का ऐलान कर चुके हैं.
'केजरीवाल ड्रामा कर रहे हैं, मैं ड्रामेबाज नहीं हूं' : पंजाब के CM चरणजीत सिंह चन्नी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं