विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2017

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कहा, 2-4 रुपये के लिए मोलभाव ना करें

इसके साथ ही हालिया हरियाणा हिंसा पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि संप्रदाय, धर्म या व्‍यक्ति के नाम पर आस्‍था के आधार पर हिंसा की इजाजत नहीं दी जा सकती.

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कहा, 2-4 रुपये के लिए मोलभाव ना करें
पीएम नरेंद्र मोदी के 35वें 'मन की बात' कार्यक्रम का आयोजन हुआ. (फाइल फोटो)
  • पुणे की अपर्णा ने पीएम मोदी को संदेश भेजा
  • मन की बात में पीएम मोदी ने उस मैसेज को सुनाया
  • गरीबों के जीवन की तरफ ध्‍यान देने की बात कही
पीएम मोदी ने 35वें मन की बात एपिसोड में पुणे की अपर्णा का खास तौर पर आभार प्रकट किया. दरअसल अपर्णा ने पीएम मोदी से मोहल्‍लों में सामान बेचने वाले गरीबों की समस्‍याओं को उठाने का आग्रह किया था. अपने संबोधन में उनके इस संदेश को शामिल करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब हमारे घर के आस-पास कोई सामान बेचने के लिए आता है तो हम उससे दो-चार रुपये के लिए मोल भाव करते हैं जबकि बड़े-बड़े रेस्‍टोरेंट में आसानी से बड़े-बड़े बिल अदा कर देते हैं. ऐसे में हम गरीब से मोल-भाव करते हैं, जो कि उसे पीड़ा पहुंचाती होगी. वास्‍तव में इन दो-चार रुपये से आपके जीवन में कोई फर्क नहीं पड़ता होगा लेकिन इससे गरीब के जीवन पर असर पड़ता है. पीएम मोदी ने अपर्णा का इस ओर ध्‍यान आकर्षित करने के लिए आभार प्रकट किया.

पढ़ें: पीएम मोदी ने कहा, हर नागरिक को कानून का पालन करना होगा, कोई कानून से ऊपर नहीं- 10 बातें

आस्‍था के आधार पर हिंसा बर्दाश्‍त नहीं
इसके साथ ही हालिया हरियाणा हिंसा पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि संप्रदाय, धर्म या व्‍यक्ति के नाम पर आस्‍था के आधार पर हिंसा की इजाजत नहीं दी जा सकती. कानून हाथ में लेने का इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती. हर व्‍यक्ति को कानून का पालन करना होगा. पीएम नरेंद्र मोदी ने हरियाणा हिंसा पर चिंता जाहिर करते हुए यह बात कही. ऐसे में धर्म या किसी व्‍यक्ति के नाम पर हिंसा को कतई बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा. पीएम मोदी ने कहा कि हमारा देश अहिंसा परमो धर्म: को मानने वाला देश है. यह महात्‍मा गांधी और सरदार पटेल का देश है. बाबा साहेब को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनके बनाए संविधान के अनुसार ही देश चल सकता है. ऐसे में कोई भी कानून से ऊपर नहीं हो सकता.

VIDEO: पीएम मोदी के 'मन की बात'


त्‍योहारों की बधाई
पीएम नरेंद्र मोदी ने गणपति उत्‍सव और केरल में आने वाले ओणम उत्‍सव की देशवासियों को बधाई दी. हालांकि ये भी कहा कि त्‍योहारों के इस मौसम में हिंसा के हालात चिंता की बात हैं. इसके साथ ही जोड़ा कि त्‍योहारों के लिहाज से पर्यावरण पर ध्‍यान देना जरूरी है. उसी संदर्भ में कहा कि लोग ईको-फ्रेंडली गणपति उत्‍सव मना रहे हैं. ऐसे में स्‍वच्‍छता अभियान को इन त्‍योहारों को जोड़ना चाहिए. उन्‍होंने गणपति उत्‍सव को पर्यावरण और स्‍वच्‍छता अभियान से जोड़े जाने के प्रयासों की सराहना की.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Narendra Modi, Mann Ki Baat, Pune
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com