विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

Kashi Vishwanath Corridor Project Inauguration : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे हुए हैं. अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के पहले वो यहां काशी विश्वनाथ कॉरिडोर (Kashi Vishwanath Corridor) प्रोजेक्ट का उद्घाटन कर रहे हैं. पीएम ने यहां पहुंचकर सबसे पहले काल भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना की और गंगा नदी में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य दिया.

 कॉरिडोर के उद्घाटन के साथ पीएम मोदी कई अन्य धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. उनका बीजेपी के पदाधिकारियों से भी मिलने का कार्यक्रम है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई हस्तियां भी इस मौके पर मौजूद रहेंगी. पीएम के आगमन के कई दिनों पहले से शहर को साफ-सुथरा करके सजाया जा रहा था. 

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट बताया जा रहा है. सन 1669 में अहिल्याबाई होल्कर ने काशी विश्वनाथ मंदिर का पुनरुद्धार कराया था. उसके लगभग 352 वर्ष बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके पुनरुद्धार के लिए 8 मार्च 2019 को विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का शिलान्यास किया था. लगभग 2 साल 8 महीने में इस ड्रीम प्रोजेक्ट का 95% कार्य पूरा कर लिया गया है. वर्तमान समय में इस कॉरिडोर में 2600 मजदूर और 300 इंजीनियर लगातार तीन शिफ्ट में काम कर रहे हैं.

Live Updates on PM Modi's Varanasi Visit for Inauguration of Kashi Vishwanath Corridor Project : 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Kashi Vishwanath Corridor, PM Modi, Varanasi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com