बाढ़ से बेहाल लोगों की मदद करते नौसेना
नई दिल्ली: तामिलनाडु में आए भीषण बाढ़ से बेहाल हुए लोगों की मदद के लिए भारतीय नौसेना आगे आई है। राज्य सरकार के अनुरोध पर नौसेना लोगों की हर तरह की मदद कर रही है। नौसेना के बोट, गोताखोर बाढ़ में फंसे लोगों को निकालकर सुरक्षित जगह पर पहुंचा रहे है।
नौसेना केहेलीकॉप्टर इस अभियान में भारी बारिश से फंसे लोगों को निकालने में जुटी है। लगातार बारिश से तामिलनाडु का उत्तरी तट बुरी तरह प्रभावित हुआ है। खासकर चेन्नई शहर में भारी बारिश की वजह से कई हिस्से पानी से भर गए हैं।