विज्ञापन
This Article is From Sep 08, 2020

BJP के तेज-तर्रार सांसद निशिकांत दुबे की MBA की डिग्री पर सवाल, हाईकोर्ट में याचिका

झारखंड में गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ जमशेदपुर के एक व्यक्ति ने झारखंड उच्च न्यायालय में उनकी डिग्री की जांच को लेकर जनहित याचिका दायर की है. जमशेदपुर के दानिश नामक व्यक्ति ने निशिकांत दुबे की डिग्री पर सवाल उठाते हुए उनकी एमबीए की डिग्री की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है.

BJP के तेज-तर्रार सांसद निशिकांत दुबे की MBA की डिग्री पर सवाल, हाईकोर्ट में याचिका
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की डिग्री को लेकर सवाल उठाए गए हैं
  • याचिकाकर्ता का दावा
  • निशिकांत दुबे की डिग्री फर्जी
  • हलफनामा में गलत जानकारी
नई दिल्ली:

झारखंड में गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ जमशेदपुर के एक व्यक्ति ने झारखंड हाईकोर्ट में उनकी डिग्री की जांच को लेकर जनहित याचिका दायर की है. जमशेदपुर के दानिश नामक व्यक्ति ने निशिकांत दुबे की डिग्री पर सवाल उठाते हुए उनकी एमबीए की डिग्री की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है. उन्होंने अदालत से आग्रह किया है कि सीबीआई को इस मामले में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया जाए. याचिकाकर्ता ने भारत के निर्वाचन आयोग से निशिकांत दुबे की लोकसभा सदस्यता तत्काल निरस्त करने की भी मांग की है.

बीजेपी सांसद का शशि थरूर पर निशाना, संसदीय समिति का एजेंडा मीडिया के सामने तय होना दुर्भाग्यपूर्ण

याचिकाकर्ता के अनुसार निशिकांत दुबे ने वर्ष 2009, वर्ष 2014 और वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग को जो हलफनामा दिया है उसमें बताया है कि उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से एमबीए की डिग्री भी ली है. याचिका में दावा किया गया है कि पिछले दिनों दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा एक आरटीआई के जवाब में कहा गया है कि निशिकांत दुबे नाम के किसी भी व्यक्ति ने दिल्ली विश्वविद्यालय से मैनेजमेंट की डिग्री नहीं ली है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bjp Mp Nishikant Thakur Degree Row
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com