बिहार में जारी सियासी ड्रामे के बीच बिहार की जीतन राम मांझी सरकार को पटना हाईकोर्ट ने झटका देते हुए कहा है कि वह बहुमत साबित करने तक नीतिगत फैसले नहीं ले सकती।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लगे, ऐसी उनकी मंशा नहीं है। रविवार को दिल्ली पहुंचे मांझी ने कहा कि वह यहां केंद्रीय मंत्रियों से मिलने आए हैं, बीजेपी नेताओं से नहीं। समर्थन का फैसला बीजेपी को लेना है।
मांझी ने कहा कि राष्ट्रपति शासन लगाना होता तो काफी पहले हो जाता। आज तक हमारे विधायक घबरा रहे थे। हमारी ऐसी भावना नहीं है। 20 को हम सब विश्वास मत हासिल करेंगे।
इससे पहले रविवार को मांझी ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह और बिहार के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी से मुलाक़ात की थी। बाद में राज्यपाल ने पीएम मोदी से मुलाक़ात की थी।
जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि राष्ट्रपति शासन लगाने के दिन चले गए। केंद्र सरकार की हिम्मत नहीं है राष्ट्रपति शासन की।
बीजेपी नेता गिरीराज सिंह ने कहा कि फ्लोर पर बीजेपी निर्णय लेगी, जो स्थितियां परिस्थितियां लोकतंत्र व्यवस्था में होंगी, उसके हिसाब से हम निर्णय लेंगे। समर्थन का फैसला सदन में लेंगे।
वहीं कांग्रेस के नेता मनीष तिवारी ने कहा कि बिहार में जो हो रहा है वह समस्या नहीं षडयंत्र है और उस षड्यंत्र की मुख्य सूत्रधार बीजेपी है। बीजेपी को याद रखना चाहिे कि जो लोग सरकार गिराते हैं, जनता उनको कभी माफ नहीं करती।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं