विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2019

महाराष्ट्र में मचे सियासी संग्राम के बीच NCP का एक विधायक ‘लापता’, पुलिस में शिकायत दर्ज

महाराष्ट्र में राजनीतिक उलटफेर के बीच शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा ने अपने एक विधायक के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है.

Also Read in
महाराष्ट्र में मचे सियासी संग्राम के बीच NCP का एक विधायक ‘लापता’, पुलिस में शिकायत दर्ज
दरोदा अपने बेटे करण के साथ शुक्रवार रात ठाणे में अपने निर्वाचन क्षेत्र से निकले थे
मुंबई:

महाराष्ट्र में राजनीतिक उलटफेर के बीच शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा ने अपने एक विधायक के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है. शाहपुर के NCP विधायक दौलत दरोदा सुबह दक्षिण मुंबई में राजभवन पहुंचने के बाद लापता हो गए. राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह में देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. एक अधिकारी ने बताया कि दरोदा अपने बेटे करण के साथ शुक्रवार रात ठाणे में अपने निर्वाचन क्षेत्र से निकले थे और मुंबई पहुंचने के बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पाया है. \

महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी, कहा- ये तो...

पूर्व विधायक पांडुरंग बरोड़ा शाहपुर थाना पहुंचे और दरोदा के लापता होने के बारे में शिकायत दर्ज करायी. बहरहाल, दरोदा के बेटे करण ने मुंबई में संवाददताओं से कहा कि उनके पिता शनिवार सुबह से ही उनसे संपर्क में नहीं है. करण ने कहा कि उनके पिता एनसीपी संस्थापक शरद पवार के साथ हैं. 

महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम से ‘सदमे' में आए प्रोफेसर, मांगी बीमारी की छुट्टी

आपको बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए 21 अक्टूबर को चुनाव हुए थे और 24 अक्टूबर को परिणाम आए थे. चुनाव में बीजेपी को 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं. किसी भी पार्टी या गठबंधन के सरकार बनाने का दावा पेश नहीं करने के बाद 12 नवंबर को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था.

Video: महाराष्ट्र में सियासी नाटक जारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shahpur MLA Daulat Daroda, NCP MLA Missing, Maharashtra Government Formation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com