विज्ञापन
This Article is From Mar 13, 2020

कोरोना वायरस पर राज ठाकरे ने कहा, " देश में कई बीमारियां हैं, एक और जुड़ गई है, यह कोई बड़ी बात नहीं है’’

राज ने महाराष्ट्र में शिवसेना नीत सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वह कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के नाम पर लोगों को धमका रही है.

कोरोना वायरस पर राज ठाकरे ने कहा, " देश में कई बीमारियां हैं,  एक और जुड़ गई है, यह कोई बड़ी बात नहीं है’’
राज ठाकरे (फाइल फोटो)
मुंबई:

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए भारत के संघर्ष करने के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे ने गुरुवार को कहा कि देश में पहले से ही कई बीमारियां हैं और उस सूची में एक और रोग जुड़ गया है. राज ने महाराष्ट्र में शिवसेना नीत सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वह कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के नाम पर लोगों को धमका रही है. यहां शिवाजी महाराज की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते राज ठाकरे ने कहा, ‘‘ पहले से ही देश में कई बीमारियां मौजूद हैं, एक और कोरोना वायरस नाम की बीमारी इस सूची में जुड़ गई है... इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है लेकिन हमें सतर्क रहने की जरूरत है.''

Coronavirus: दिल्ली विश्वविद्यालय में 31 मार्च तक कक्षाएं निलंबित, गृह परीक्षाएं भी स्थगित

उन्होंने कहा, ‘‘ कई लोगों ने मुझे कोरोना वायरस के फैलने और शिवाजी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित करने के बारे में पूछा. मैंने कहा कि कई बीमारियां हमारे देश में पहले से ही हैं, एक और जुड़ गई है, यह कोई बड़ी बात नहीं है.'' शिवाजी महाराज की जयंती की तारीख पर उन्होंने कहा, ‘‘हिंदू परंपरा में हम उत्सव अपने कैलेंडर के अनुसार मनाते हैं न कि अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार. छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती हमारे लिए समारोह है और इसे पूरे साल मनाया जाना चाहिए.'' उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार आधिकारिक रूप से छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती हर साल 19 फरवरी को मनाती है. हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि शिवाजी महाराज की जयंती तिथि (हिंदू कैलेंडर) के अनुसार मनाना चाहिए जो इस वर्ष 12 मार्च को है. 
VIDEO: कर्नाटक में कोरोना वायरस से बुजुर्ग की मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raj Thackeray, Shivsena, MNS
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com