बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने दिया शत्रुघ्न सिन्हा को अनूठा गिफ्ट

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने दिया शत्रुघ्न सिन्हा को अनूठा गिफ्ट

शत्रुघ्न सिन्हा (फाइल फोटो)

पटना:

बिहार में अब कॉलेज का नाम बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के पिता स्वर्गीय भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा के नाम पर होगा। बिहार सरकार ने गवर्नमेंट हैल्थ एंड फिजिकल ट्रेनिंग कॉलेज का नाम बदलकर उनके नाम पर करने का फैसला किया है।

स्वर्गीय बीपी सिन्हा इस कॉलेज के संस्थापक प्रधानाध्यापक थे। शत्रुघ्न सिन्हा ने इसके लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इसे दोनों नेताओं के बीच बढ़ती नज़दीकी के तौर पर देखा जा रहा है। हाल के दिनों में नीतीश और शत्रुघ्न सिन्हा के बीच कई बार मुलाक़ात हुई है और शत्रुघ्न सिन्हा ने नीतीश कुमार की तारीफ भी की है।