विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2020

नेपाल ने कोरोना की वैक्सीन के लिए भारत से मांगी सहायता, 20% आबादी को टीका देने का लक्ष्य

नेपाल में इस महामारी से अब तक 1800 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. इस महामारी की चपेट में आकर 2.6 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं.

नेपाल ने कोरोना की वैक्सीन के लिए भारत से मांगी सहायता, 20% आबादी को टीका देने का लक्ष्य
ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन कोविशील्ड का उत्पादन भारत के सीरम इंस्टीट्यूट में हो रहा है
काठमांडू:

नेपाल (Nepal) ने कोरोना की वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) पाने के लिए भारत से मदद की गुहार लगाई है. नेपाल अपनी 20 प्रतिशत आबादी को कोविड-19 का टीका देना चाहता है. नेपाल में महामारी से अब तक 1800 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. इस महामारी की चपेट में आकर 2.6 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं.

काठमांडू पोस्ट (Kathmandu post) की खबर के मुताबिक, नेपाल सरकार ने अपनी करीब 20 प्रतिशत आबादी को टीका देने के लिए कोविड-19 का टीका खरीदने के लिये भारत से अनुरोध किया है.भारत से प्राप्त टीकों के लिये नेपाल भुगतान करेगा. भारत में ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका और स्वदेश में विकसित भारत बायोटेक के टीके तीसरे चरण के परीक्षण के अंतिम दौर में हैं.अखबार ने स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के हवाले से कहा कि जल्द से जल्द टीके हासिल करने के लिये सरकार ने भारत की सरकार से 20 प्रतिशत नेपालियों के लिये टीके खरीदने का अनुरोध किया है.नेपाल अन्य देशों में बने टीके हासिल करने का प्रयास कर रहा है.

नेपाल की कोविड-19 टीका परामर्श समिति के समन्वयक डॉ. श्याम राज उप्रेती ने कहा कि विभिन्न देशों और कंपनियों के करीब 15 टीके परीक्षण के तीसरे चरण में हैं. सरकार ने मदद के लिये अधिकतर देशों और खरीद के लिये कंपनियों को पत्र लिखा है. नेपाल को जल्द टीके की उपलब्धता के लिए सरकार ने पिछले महीने भारत,चीन, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका को राजनयिक नोट भेजे थे. कोरोना के खिलाफ इन देशों में टीके या तो पूरी तरह तैयार हो गए हैं या तीसरे चरण में पूरे होने के करीब है.भारत ने पिछले महीने नेपाल के लोगों को भरोसा दिया था कि एक बार कोविड-19 के खिलाफ टीका बनने के बाद उसकी जरूरतें पूरी करना भारत की प्राथमिकताओं में शामिल है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nepal Coronavirus Cases, Nepal Seeks Help From India For Corona Vaccine, Covid-19
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com