विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2020

बॉलीवुड के सितारों पर NCB का कसता शिकंजा, दीपिका पादुकोण सबसे बड़ा नाम

गुरुवार को फैशन डिजायनर शिमोन खम्बाटा और श्रुति मोदी से एनसीबी ने लंबी पूछताछ की. SIT के अधिकारियों ने दोनों से ड्रग्स से जुड़े सवाल पूछे और ये जानने की कोशिश की कि वो खुद ही ड्रग्स लेती थीं या दूसरों को भी दिलाने में मदद करती थीं?

बॉलीवुड के सितारों पर NCB का कसता शिकंजा, दीपिका पादुकोण सबसे बड़ा नाम
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण - फाइल फोटो
मुंबई:

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ड्रग्स केस में अब सितारों की बारी है. जांच एजेंसी एनसीबी की SIT ने अब बॉलीवुड के उन सितारों को पूछताछ के लिए बुलाना शुरू कर दिया है जिनके नाम ड्रग्स से जुड़े चैट में आये हैं या फिर गिरफ्तार हो चुकी रिया चक्रवर्ती के बयान में उनका नाम आया है. जांच एजेंसी एनसीबी ने अब बॉलीवुड की 4 अभिनेत्रियों को समन किया है जिनमे दीपिका पादुकोण सबसे बड़ा नाम है.

ड्रग्स मामले में दीपिका पादुकोण-सारा अली खान को NCB का समन, गोवा से मुंबई के लिए एक्ट्रेस रवाना

गोवा में शूटिंग कर रही दीपिका ने समन मिलते ही मुंबई का रुख किया. शुक्रवार को उन्हें एनसीबी की SIT के सामने हाजिर होना है. दूसरा बड़ा नाम दक्षिण भारतीय फिल्मों की हिरोइन रकुल प्रीत सिंह है. रकुल को गुरुवार को ही हाजिर होना था लेकिन अब वो भी शुक्रवार को हो एनसीबी के सवालों का सामना करेंगी. सारा अली खान और और श्रद्धा कपूर को एनसीबी ने 26 सितंबर को तलब किया है.

दीपिका पादुकोण और श्रद्धा कपूर के व्हाट्सऐप चैट, जो उन्हें ड्रग एजेंसी की जांच के दायरे में ले आए

गुरुवार को फैशन डिजायनर शिमोन खम्बाटा और श्रुति मोदी से एनसीबी ने लंबी पूछताछ की. SIT के अधिकारियों ने दोनों से ड्रग्स से जुड़े सवाल पूछे और ये जानने की कोशिश की कि वो खुद ही ड्रग्स लेती थीं या दूसरों को भी दिलाने में मदद करती थीं? एक तरफ एनसीबी SIT अभिनेत्रियों पर शिकंजा कस रही है तो दूसरी तरफ मुंबई यूनिट की जांच की आंच धर्मा प्रोडक्शन तक पहुंच गई है.

'नहीं मिला NCB का समन', रकुलप्रीत का दावा, एजेंसी के सामने पेश हुईं डिजायनर सिमोन खंबाटा

एजेंसी ने शुक्रवार को धर्मा प्रोडक्शन से जुड़े क्षितिज रवि प्रसाद को समन किया है. शक है कि क्षितिज के संबंध अब तक गिरफ्तार ड्रग पैडलरों से हैं. रिया चक्रवर्ती भी इसी केस में गिरफ्तार है. मुंबई NCB ने टीवी के दो कलाकारों अबिगल पांडे और सनम जोहर से लगातार दूसरे दिन पूछताछ की.

एनसीबी बॉलीवुड ड्रग्स रैकेट के सिंडीकेट को उखाड़ने का दावा कर रही है लेकिन अभी तक उसके निशाने पर या जितने भी चैट लीक हुए हैं उनमें सिर्फ अभिनेत्रियों के ही नाम आये हैं. सवाल है बॉलीवुड में क्या सिर्फ अभिनेत्रियां ही ड्रग्स लेती हैं, अभिनेता नहीं?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NCB, Bollywood Stars, Drugs Case, Sushant Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com