विज्ञापन
This Article is From Sep 22, 2017

मुंबई स्पाइसजेट हादसा : डीजीसीए ने दो पायलटों के उड़ान भरने पर लगाई रोक

वाराणसी से मुंबई आ रहा बोइंग 737 विमान मुख्य रनवे पर 24 घंटे से अधिक समय तक कीचड़ में फंसा रहा

मुंबई स्पाइसजेट हादसा : डीजीसीए ने दो पायलटों के उड़ान भरने पर लगाई रोक
मुंबई में एयरपोर्ट पर कीचड़ में फंसा स्पाइसजेट का विमान (फाइल फोटो).
  • करीब 180 उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं
  • विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो मामले की जांच करेगा
  • 90 से अधिक लोगों के एक दल ने विमान को निकाला
नई दिल्ली: विमानन नियामक निकाय डीजीसीए ने स्पाइसजेट के दो पायलटों के उड़ान भरने पर रोक लगा दी है. 183 यात्रियों वाले स्पाइसजेट के विमान के मुंबई हवाईअड्डे पर उतरते समय फिसलने और कीचड़ में फंसने के बाद यह कदम उठाया गया है.

वाराणसी से मुंबई आ रहा बोइंग 737 विमान मुख्य रनवे पर 24 घंटे से अधिक समय तक कीचड़ में फंसा रहा था, जिसके कारण करीब 180 उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं.

यह भी पढ़ें : शराब की लत नहीं छूटी, सीनियर पायलट का विमान उड़ाना छूट गया...

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘जांच होने तक पायलटों के उड़ान भरने पर रोक लगा दी गई है.’’ विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो मामले की जांच करेगा.

VIDEO : रनवे पर फिसला प्लेन

इस बीच, एयर इंडिया ने बताया कि उनकी इंजीनियरिंग टीम के नेतृत्व में इस विमान को निकालने के लिए 90 से अधिक लोगों के एक दल को भेजा गया था, जिसके बाद रनवे 09\27 से बोइंग 737 विमान बुधवार रात नौ बजकर 38 मिनट पर निकाला गया.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ban To Fly
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com