विज्ञापन
This Article is From May 03, 2017

मुंबई : रिश्वतखोरी के आरोप में आयकर आयुक्‍त गिरफ्तार, 1.5 करोड़ रुपये बरामद

मुंबई : रिश्वतखोरी के आरोप में आयकर आयुक्‍त गिरफ्तार, 1.5 करोड़ रुपये बरामद
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
सीबीआई ने आयकर आयुक्‍त (अपील) बीबी राजेंद्र प्रसाद को रिश्‍वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है. उनके साथ छह अन्‍य लोगों को गिरफ्तार किया गया है. रात भर चली छापेमारी की कार्रवाई में सीबीआई ने डेढ़ करोड़ के करीब बरामद भी किए हैं. सीबीआई ने एक बड़े कॉरपोरेट समूह को फायदा पहुंचाने के लिए कथित तौर पर 19 लाख रुपये से अधिक की रिश्वत लेने के संबंध में आयकर आयुक्त और अन्यों को गिरफ्तार किया है.

सीबीआई सूत्रों ने कहा कि आयुक्त बीबी राजेंद्र प्रसाद और एक अन्य व्यक्ति को विशाखापत्तनम से गिरफ्तार किया गया है जबकि अन्यों को मुंबई से हिरासत में लिया गया है. सूत्रों ने बताया कि यह मामला आयुक्त द्वारा कथित तौर पर 19 लाख रुपये से अधिक की रिश्वत लेने से जुड़ा है. उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान एजेंसी ने 1.5 करोड़ रुपये जब्त किए हैं. आरोप है कि एक कॉपरेरेट घराने को फायदा पहुंचाने के लिए रिश्वत ली गई.
(एजेंसी भाषा से भी इनपुट)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Income Tax Department, Bb Rajendra Prasad, CBI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com