विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2019

Mumbai Bridge Collapse: मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के पास फुटओवर ब्रिज गिरा, 6 की मौत, 33 घायल

Mumbai CST bridge collapse: मुंबई (Mumbai) के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (Chhatrapati Shivaji Terminus) के पास फुटओवर ब्रिज (Bridge collapse) गिर गया है. हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 33 लोग घायल हैं. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Also Read in
Mumbai Foot Overbridge Collapses: मुंबई (Mumbai) के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (Chhatrapati Shivaji Terminus) के पास फुटओवर ब्रिज गिर गया है.
  • मुंबई में सीएसटी के पास फुटओवर ब्रिज गिरा
  • हादसे के वक्त ब्रिज पर काफी संख्या में लोग थे
  • हादसे में घायल हुए लोगों को ले जाया गया अस्पताल
मुंबई:

मुंबई (Mumbai) के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (Chhatrapati Shivaji Terminus) के पास फुटओवर ब्रिज (Bridge Collapses) गिर गया है. हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 33 लोग घायल हैं. मुंबई पुलिस के पीआरओ ने बताया कि हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है. बता दें कि जिस समय हादसा हुआ फुटओवर ब्रिज पर काफी संख्या में लोग थे, क्योंकि यह समय लोगों के ऑफिस से लौटने का था. मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने बताया कि, 'टाइम्‍स ऑफ इंडिया बिल्डिंग (Times Of India Building) के पास सीएसटी (CST) के प्‍लेटफॉर्म संख्‍या एक को बीटी लेन से जोड़ने वाला फुटओवर ब्रिज (Mumbai Foot Overbridge Collapses) गिरा है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्‍पताल ले जाया गया है. फुटओवर ब्रिज हादसे (Bridge collapse) की वजह से ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ है. वहीं, यात्रियों को वैकल्पिक रूट से जाने को कहा गया है. हादसे की जगह पर वरिष्‍ठ अधिकारी भी पहुंच गए हैं. हादसा सीएसटी रेलवे स्‍टेशन (CST Railway Station) के बाहर हुआ है. जानकारी के अनुसार करीब 23 लोगों को सेंट जॉर्ज और जीटी अस्पताल अस्पताल पहुंचाया गया है.

 

 

पीएम मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी फुटओवर ब्रिज (Bridge Collapse) हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना जताई. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'मुंबई में फुटओवर ब्रिज हादसे में लोगों की जान जाने से बेहद आहत हूं. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्‍त परिवारों के साथ हैं. घायलों के जल्‍द से जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना करता हूं. वहीं, देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'मुंबई में टीओआई बिल्डिंग के पास हुए फुटओवर हादसे की खबर सुनकर दुखी हूं. बीएमसी कमिश्‍नर और मुंबई पुलिस के अधिकारियों से बात की और उन्‍हें रेल मंत्रालय के अधिकारियों के साथ मिलकर तेजी से राहत कार्य चलाने के निर्देश दिए.'

 

 

 

 

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की. घायलों के इलाज का खर्च भी राज्‍य सरकार ही वहन करेगी.

बता दें कि जुलाई महीने में भी मुंबई में ज़ोरदार बारिश की वजह से अंधेरी रेलवे स्टेशन के पास गोखले ब्रिज (Bridge Collapse) का एक हिस्सा गिर गया था. हालांकि गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ था. ये ब्रिज अंधेरी ईस्ट को अंधेरी वेस्ट से जोड़ता था.

मुंबई: जोरदार बारिश की वजह से अंधेरी रेलवे स्‍टेशन पर फुटओवर ब्रिज का एक हिस्‍सा गिरा, कोई हताहत नहीं

गौरतलब है कि सितंबर 2017 में भी मुंबई में एल्फिंस्टन रोड और परेल उपनगरीय रेलवे स्टेशनों को जोड़ने वाले फुटओवर ब्रिज पर भगदड़ मच गई थी, जिसमें कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई अन्‍य घायल हुए थे. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों को 5 लाख रुपये देने का ऐलान किया था.

VIDEO: मुंबई हादसे के बाद लोगों में है काफी रोष

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai, Mumbai News, Foot Over Bridge, Chhatrapati Shivaji Terminus, Foot Overbridge Collapses, Foot Overbridge Collapses In Mumbai, Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus, Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus (CSMT), Bridge Collapse
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com