यह ख़बर 30 जनवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

एमपी : रेप के बाद लड़की को जिंदा जलाया

खास बातें

  • 16 साल की लड़की को 90 फीसदी जली हुई हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया।
भोपाल:

मध्य प्रदेश के खरगौन में एक नाबालिग लड़की को बलात्कार के बाद जलाने की घटना की सामने आई है। 16 साल की लड़की को 90 फीसदी जली हुई हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया।

खरगौन के शाली खेड़ी गांव की ये लड़की घर में अपनी बहन और दादा के साथ थी जब पड़ोस के एक युवक ने उसके साथ बलात्कार किया। विरोध करने पर आरोपी युवक ने लड़की पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। मेडिकल जांच में लड़की के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com