विज्ञापन
This Article is From Feb 17, 2020

मिलिंद देवड़ा ने केजरीवाल सरकार की तारीफ में किया ट्वीट, अजय माकन बोले- कांग्रेस छोड़ना चाहते हैं तो छोड़ दें

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी (AAP) को प्रचंड बहुमत मिला. विधानसभा चुनाव में 70 में से 62 सीटों पर जीत हासिल कर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

Also Read in
मिलिंद देवड़ा ने केजरीवाल सरकार की तारीफ में किया ट्वीट, अजय माकन बोले- कांग्रेस छोड़ना चाहते हैं तो छोड़ दें
मिलिंद देवड़ा ने अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो शेयर किया है. (फाइल फोटो)
  • मिलिंद देवड़ा ने की केजरीवाल सरकार की तारीफ
  • ट्विटर पर शेयर किया अरविंद केजरीवाल का वीडियो
  • अजय माकन बोले- कांग्रेस छोड़ना चाहते हैं तो छोड़ दें
नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी (AAP) को प्रचंड बहुमत मिला. विधानसभा चुनाव में 70 में से 62 सीटों पर जीत हासिल कर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. केजरीवाल तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने हैं. अलग-अलग दलों के कई नेता केजरीवाल सरकार की तारीफ कर चुके हैं. इस फेहरिस्त में अब कांग्रेस के नेता मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) का भी नाम जुड़ गया है. देवड़ा ने रविवार देर रात ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर केजरीवाल सरकार की तारीफ की, जिसके बाद विवाद हो गया. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन (Ajay Maken) ने उन्हें जवाब देते हुए कहा कि अगर आप कांग्रेस छोड़ना चाहते हैं, तो छोड़ दें.

मिलिंद देवड़ा ने अरविंद केजरीवाल का वीडियो शेयर करते हुए दिल्ली सरकार के राजस्व जुटाने के तरीके की तारीफ की. उन्होंने लिखा, 'एक ऐसी जानकारी साझा कर रहा हूं जिससे कम लोग अवगत हैं. अरविंद केजरीवाल सरकार ने पिछले पांच साल में राजस्व को दोगुना कर दिया है और अब ये 60 हजार करोड़ तक पहुंच गया है. दिल्ली अब भारत का आर्थिक रूप से सबसे सक्षम राज्य बन रहा है.' उनके इस ट्वीट को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी री-ट्वीट किया है.

मिलिंद देवड़ा के ट्वीट के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अजय माकन ने कड़ी आपत्ति जताई और कुछ आंकड़े रखते हुए कहा, 'भाई, अगर आप कांग्रेस पार्टी छोड़ना चाहते हैं, तो छोड़ सकते हैं. इसके बाद आप आधा-अधूरे तथ्यों का प्रचार करें.' माकन ने जवाब देते हुए राजस्व से जुड़े कुछ आंकड़े भी उनके सामने रखे.

राहुल गांधी की रैली को लेकर मिलिंद देवड़ा पर संजय निरूपम का वार - निकम्मा क्यों था नदारद...?

कांग्रेस नेता अलका लांबा (Alka Lamba) ने भी मिलिंद देवड़ा पर निशाना साधते हुए कहा, 'पहले पिता जी के नाम से पार्टी में आओ, फिर बैठे-बैठे टिकट पाओ. कांग्रेस की लहर में पहली बार में ही केंद्रीय मंत्री भी बन जाओ. जब अपने-अपने दम पर लड़ने की बात आए तो हार जाओ. पार्टी में पद की लड़ाई लड़ो, फिर पार्टी को गलियाते हुए दूसरों के गुणगान में गिटार हाथ में लेकर बजाते रहो.' (इनपुट भाषा से भी)

VIDEO: स्वच्छ छवि के नेता को चुनें : मिलिंद देवड़ा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Milind Deora, Arvind Kejriwal, Kejriwal Govt, Ajay Maken, Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com