फाइल फोटो
- ममता तीसरे मोर्चे के निर्माण की संभावनाओं पर चर्चा करेंगी
- फेडरल फ्रंट के अगुवा शरद ने बैठक बुलाई है
- मायावती ने गैर-बीजेपी दलों से बीजेपी के खिलाफ गठजोड़ करने की अपील की
नई दिल्ली:
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी चार दिन के दौर पर दिल्ली में हैं. इस दौरान ममता तीसरे मोर्चे के निर्माण की संभावनाओं पर चर्चा करेंगी. फेडरल फ्रंट के अगुवा शरद ने बैठक बुलाई है. ममता टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू से और अरविंद केजरीवाल से भी मिलेंगी. यूपी में सपा-बसपा गठबंधन के बाद तीसरे मोर्चे की कवायद एक बार फिर तेज़ हो गईं हैं.
आसान नहीं है तीसरे मोर्चे का गठन, क्या सोनिया गांधी बना पाएंगी बीजेपी के सामने मजबूत मोर्चा, 15 बड़ी बातें
वहीं बीएपी अध्यक्ष मायावती ने देशभर के गैर-बीजेपी दलों से बीजेपी के खिलाफ गठजोड़ करने की अपील की है. सोमवार को मायावती ने 2019 चुनाव तैयारियों के लिए मीटिंग की. उन्होंने कहा कि बीजेपी की बयानबाज़ी पर ध्यान दिये बिना सपा-बसपा गठबंधन को मज़बूत करने का काम करें.
तीसरे मोर्चे के पीछे क्या है गणित, पीएम मोदी या राहुल गांधी में से किसे हो सकता है ज्यादा नुकसान
गौरतलब है कि भाजपा नीत केन्द्र सरकार की आलोचक ममता ने हाल में 2019 लोकसभा चुनावों से पहले बीजेपी को हराने के लिए बीजेपी रोधी बलों की एकजुटता का आह्वान किया था. यह पूछे जाने पर कि क्या वह यूपीए प्रमुख सोनिया गांधी से मिलेंगी, ममता ने कहा, ‘‘ वह अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें ठीक होने दीजिए। मैं उन्हें परेशान नहीं करना चाहतीं.’’

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Mayawati, Mamata Banerejee, Third Front, TMC, BSP, Modi Govt