विज्ञापन
This Article is From Jan 11, 2022

जघन्य अपराध : मां काली के चरणों में मिला इंसान का कटा हुआ सिर, पुलिस खोज रही बॉडी

पुलिस ने कहा कि वह व्यक्ति के शरीर का पता लगा रही है और मामले की तह तक जाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. 

जघन्य अपराध : मां काली के चरणों में मिला इंसान का कटा हुआ सिर, पुलिस खोज रही बॉडी
मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने बनाई 8 टीमें

तेलंगाना में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां सड़क किनारे बने एक मंदिर में देवी की मूर्ति के पैरों में एक व्यक्ति का कटा हुआ सिर सोमवार को मिला. घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया. पुलिस ने व्यक्ति की पहचान करने और इस जघन्य अपराध का कारण पता लगाने के लिए 8 टीमों का गठन किया है. यह घटना तेलंगाना के नलगोंडा जिले की है. 

जिस तरह से देवी काली के चरणों में सिर रखा गया है उससे यह घटना नर बलि के एंगल की ओर इशारा कर रही है, 

देवरकोंडा के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) आनंद रेड्डी ने कहा कि उन्हें संदेह है कि व्यक्ति को कहीं और मारा गया है और फिर उसके सिर को यहां पर  लाया गया तथा मूर्ति के चरणों में रखा गया. उन्होंने कहा कि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है. मृत व्यक्ति की उम्र 30 के आसपास लग रही है.

पुलिस ने कहा कि वे व्यक्ति के शव का अब तक पता नहीं लगा पाए हैं और मामले की तह तक जाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं. 

मूर्ति के पैरों में पड़े सिर का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. पुलिस ने भी व्यक्ति की पहचान के लिए तस्वीरें शेयर की हैं. 

इस बीच, पास के सूर्यापेट के रहने वाला एक परिवार ने पुलिस से संपर्क किया आया है और कहा कि मृत व्यक्ति के चेहरे की बनावट 30 वर्षीय मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति से मेल खाती थी, जो लगभग दो साल पहले घर छोड़कर चला गया था. 

मामला तब सामने आया जब मंदिर के पुजारी ने मूर्ति के पैरों में कटा हुआ सिर देखा. फिर उसने इसकी सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. 

वीडियो: झारखंड में ग्रामीणों ने पूर्व नक्सली की हत्या कर शव को जलाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nalgonda, Telangana Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com