विज्ञापन
This Article is From Mar 31, 2017

गोवा में बीजेपी की सरकार बनवाने के लिए मुख्यमंत्री पर्रिकर ने दिग्विजय सिंह को कहा, 'विशेष धन्यवाद'

गोवा में बीजेपी की सरकार बनवाने के लिए मुख्यमंत्री पर्रिकर ने दिग्विजय सिंह को कहा, 'विशेष धन्यवाद'
मनोहर पर्रिकर ने गोवा में बीजेपी की सरकार बनवाने के लिए कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह का आभार जताया (फाइल फोटो)
  • राज्यसभा में आज मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का विदाई समारोह था
  • गोवा में बीजेपी की सरकार बनवाने के लिए दिग्विजय सिंह को कहा-थैंक्स
  • गोवा में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद भी सरकार नहीं बना सकी
नई दिल्ली: पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर गोवा के मुख्यमंत्री बनने के बाद शुक्रवार को राज्यसभा पहुंचे. पर्रिकर के राज्यसभा पहुंचने पर कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा किया, लेकिन मुख्यमंत्री ने शांत रहते हुए गोवा में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को धन्यवाद दिया. यह हंगामा कर रहे कांग्रेसियों के लिए पर्रिकर का एक करारा जवाब था.

दरअसल, कांग्रेसियों का आरोप था कि गोवा में बीजेपी ने सभी कायदे-कानूनों को किनारे करते हुए सरकार बनाई है. सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद भी कांग्रेस वहां सरकार बनाने में असफल रही. राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान पहुंचे मनोहर पर्रिकर ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य सदस्यों को धन्यवाद दिया. राज्यसभा में पर्रिकर ने जैसे ही बोलना शुरू किया, कांग्रेस नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया, लेकिन इसी दौरान पर्रिकर ने दिग्विजय सिंह ने विशेष धन्यवाद दिया.

पर्रिकर ने कहा, "मैं रक्षामंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान आपके सहयोग के लिए सदन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों को धन्यवाद देता हूं और मैं गोवा आने के लिए उन्हें आमंत्रित करता हूं. वह जब भी चाहें, गोवा आएं."

कांग्रेस सदस्यों के हंगामे के बीच उन्होंने कहा, "माननीय सदस्य दिग्विजय सिंह के लिए मेरा विशेष धन्यवाद, जो गोवा में थे, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया, जिस कारण मैंने सरकार बना ली."

दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा में गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा के आचरण पर चर्चा करने के लिए एक ठोस प्रस्ताव दिया है, जो दो सप्ताह से लंबित है.

राज्यसभा में मनोहर पर्रिकर के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया था. विदाई समारोह के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फिर गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Goa Chief Minister Manohar Parrikar, Congress Leader Digvijaya Singh, Rajya Sabha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com