प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस बार फिर अपना जन्मदिन विदेश में मनाएंगे। प्रधानमंत्री सोमवार को 79 साल के हो रहे हैं।
New Delhi:
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस बार फिर अपना जन्मदिन विदेश में मनाएंगे। प्रधानमंत्री सोमवार को 79 साल के हो रहे हैं। पिछले 8 साल में ये चौथा मौका होगा जब वो अपने जन्मदिन पर देश से बाहर होंगे। जब उनका स्कूल में दाखिला कराया गया था तो उनकी डेट ऑफ बर्थ 26 सितंबर लिखाई गई थी हालांकि उनके जन्मदिन की सही तारीख किसी को नहीं मालूम। प्रधानमंत्री 6 दिनों से अमेरिका के दौरे पर थे। अपना जन्मदिन वो न्यूयॉर्क से भारत के सफर में गुजारेंगे। पहले भी मनमोहन सिंह अपना जन्मदिन एयर इंडिया में मना चुके हैं। 2004 में जिनेवा से न्यूयॉर्क के सफर में उनकी सालगिरह मनी थी। 2008 में जी−20 समिट से लौटते वक्त उनका जन्मदिन उड़ान में बीता।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
मनमोहन सिंह, बर्थडे, 79 साल