यह ख़बर 16 दिसंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

कनॉट प्लेस : झूठा नहीं खाने पर वेटर पर चलाई गोली

खास बातें

  • दिल्ली के कनॉट प्लेस में जैन ढाबा पर रविवार सुबह करीब 6.30 बजे तीन लड़कों ने फाइरिंग कर दी। तीनों लड़के खाना खाने आए थे।
नई दिल्ली:

दिल्ली के कनॉट प्लेस में जैन ढाबा पर रविवार सुबह करीब 6.30 बजे तीन लड़कों ने फाइरिंग कर दी। तीनों लड़के खाना खाने आए थे।

उन्होंने अपना बचा हुआ खाना मोनू नाम के एक लड़के को खाने को कहा, जब मोनू ने तीनों का झूठा खाना खाने से मना कर दिया तो उस पर फाइरिंग कर दी गई। अच्छी बात यह रही कि मोनू बाल-बाल बच गया।

उधर, पास ही से गुजर रहे कांस्टेबल धर्मवीर को जैसे ही यह खबर मिली उसने जान पर खेलते हुए हवा में पिस्टल लहरा रहे राजेश को पकड़ लिया जबकि उसके दो साथी विशाल और साहिल भागने में कामयाब हो गए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पुलिस ने मौके से आरोपियों की सेंट्रो कार और कुछ कारतूस भी बरामद किए हैं। कई गोलियां ढाबे की छत पर भी मारी गईं। पुलिस ने उत्तम नगर के रहने वाले राजेश और उसके साथियों पर पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है। उसके साथियों की तलाश जारी है।