विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2019

शिवसेना को झटका : विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे से नाराज़ 26 पार्षदों, 300 कार्यकर्ताओं का इस्तीफा

बताया जा रहा है कि वह विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर नाराज थे.

Also Read in
शिवसेना को झटका : विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे से नाराज़ 26 पार्षदों, 300 कार्यकर्ताओं का इस्तीफा
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे.
  • चुनाव से पहले बड़ा झटका
  • पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा
  • सीटों के बंटवारे को लेकर थे नाराज
मुंबई:

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election) से पहले शिवसेना को बड़ा झटका लगा है. 26 पार्षदों और करीब 300 पार्टी कार्यकर्ताओं ने शिवसेना से इस्तीफा दे दिया है. इन्होंने अपना इस्तीफा शिवसेना (Shivsena) प्रमुख उद्धव ठाकरे को भेज दिया है. बताया जा रहा है कि वह विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर नाराज थे.

वहीं, दूसरी ओर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के पुत्र तेजस ठाकरे की बुधवार को एक चुनावी रैली में मौजूदगी से उनके राजनीति में उतरने की अटकलें तेज हो गईं. हालांकि उनके पिता ने बिना देरी किये इन्हें खारिज कर दिया.

उद्धव ने अपने चुनावी भाषण में कहा कि पार्टी नेता आदित्य ठाकरे के छोटे भाई तेजस अहमदनगर जिले के संगमनेर में हुई रैली को सिर्फ देखने आए थे. तेजस पश्चिमी घाट पर पाए गए बोइगा ठाकरेई नामक सांप की प्रजाति को खोजने में उनके योगदान के लिये हाल ही में चर्चा में आए थे. सांप का नाम उनके नाम पर रखा गया है. उद्धव ठाकरे ने कहा, 'तेजस सिर्फ रैली देखने आए थे.' आदित्य ठाकरे 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में मुंबई की वर्ली विधानसभा सीट से शिवसेना के उम्मीदवार हैं.

VIDEO: 'शिवसैनिक मुख्यमंत्री बने' पर कुछ नहीं बोले उद्धव ठाकरे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shiv Sena, Maharashtra AssemblyPolls
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com