विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2019

महाराष्ट्र मामले में Congress-NCP और शिवसेना की याचिका पर इन 3 जजों की पीठ में है सुनवाई

महाराष्ट्र में शनिवार को सुबह हुए अप्रत्याशित घटनाक्रम को लेकर Congress-NCP और शिवसेना सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है जिस पर तीन जजों की पीठ आज सुनवाई करेगी. सुप्रीम कोर्ट की इस बेंच में जस्टिस एनवी रमन्ना, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस संजीव खन्ना शामिल हैं.

सुप्रीम कोर्ट में महाराष्ट्र मामले की सुनवाई आज
  • महाराष्ट्र मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में
  • तीन जजों की पीठ करेगी सुनवाई
  • Congress-NCP और शिवसेना ने दी है याचिका
नई दिल्ली:

महाराष्ट्र में शनिवार को सुबह हुए अप्रत्याशित घटनाक्रम को लेकर Congress-NCP और शिवसेना  सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है जिस पर तीन जजों की पीठ आज सुनवाई करेगी. सुप्रीम कोर्ट की इस बेंच में जस्टिस एनवी रमन्ना, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस संजीव खन्ना शामिल हैं. जस्टिस अशोक भूषण 2018 कर्नाटक मामले में रात भर हुई सुनवाई में शामिल थे. वहीं जस्टिस रमन्ना और जस्टिस संजीव खन्ना उस बेंच में थे जिसने हाल ही में कर्नाटक में बागी विधायकों की अयोग्यता पर फैसला दिया था.  वहीं शिवसेना ने अपनी याचिका में मांग की है कि राज्यपाल के उस आदेश को रद्द कर दिया जाए जिसमें उन्होंने देवेंद्र फडणवीस को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था. याचिका में कहा गया है कि राज्यपाल का फैसला असंवैधानिक, मनमाना, गैरकानूनी और समानता के अधिकार का उल्लंघन है. याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा.

शिवसेना ने यह मांग भी की है कि सुप्रीम कोर्ट राज्यपाल को एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना के गठबंधन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने का आदेश दे. दावा किया गया है कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में गठबंधन के पास 144 से ज्यादा विधायकों का समर्थन है. याचिका के साथ ही लगाई एक अर्जी में तीनों पार्टियों ने 288 सदस्यीय सदन में 154 विधायकों के समर्थन का दावा किया है और  सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया है कि कोर्ट तुंरत रविवार को विधानसभा का स्पेशल सत्र बुलाकर फ्लोर टेस्ट का निर्देश दे ताकि साफ हो सके कि बहुमत उद्धव ठाकरे के पास है या देवेंद्र फडणवीस के पास.

गौरतलब है कि महाराष्ट्र (Maharashtra) में जारी उठापटक के बीच शनिवार को बड़ा उलटफेर हुआ और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने दोबारा सीएम पद की शपथ ले ली. उनके साथ आए एनसीपी नेता अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ले ली. सुबह करीब आठ बजे राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने दोनों नेताओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.जबकि शुक्रवार को शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की बैठक में तीनों दलों ने गठबंधन सरकार बनाने का फैसला ले लिया था और उद्धव ठाकरे को सीएम बनाने की घोषणा की गई थी.

सिटी एक्सप्रेस: महाराष्ट्र में सियासी नाटक जारी​

अन्य बड़ी खबरें :

अजित पवार ने क्यों छोड़ा चाचा शरद का साथ? पढ़ें- इनसाइड स्टोरी

महाराष्ट्र में सरकार गठन पर बोले अखिलेश यादव, कहा- अब तो लगता है जिसका गवर्नर...

महाराष्ट्र में मचे सियासी संग्राम के बीच NCP का एक विधायक ‘लापता', पुलिस में शिकायत दर्ज

उधर चल रही थी गठबंधन की कवायद और इधर BJP कर रही थी 'प्लान बी' पर काम, ऐसे पलटी महाराष्ट्र की बाजी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharastra News In Hindi, Congress-NCP And Shiv Sena, Supreme Court On Maharashtra, Maharashtra Government Formation, Supreme Court, Shiv Sena, Congress, NCP, Maharashtra Government Live Update, Devendra Fadnavis Takes Oath, Ajit Pawar, BJP, Devendra Fadnavis Maharashtra Chief Minister
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com