महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,309 नए मामले सामने आए और इसी के साथ राज्य में संक्रमण के मामले बुधवार को बढ़कर 4,68,265 पर पहुंच गए, वहीं संक्रमण से 334 लोगों की मौत हो गई. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी. एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि संक्रमण से 334 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 16,476 पर पहुंच गई.
कुछ श्रमिक ट्रेनों में कम यात्रियों के सफर करने से 42 लाख रुपये का नुकसान हुआ: महाराष्ट्र सरकार
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उन्होंने बताया कि संक्रमण के 10,309 नए मामले सामने आना अब तक का सर्वाधिक आंकडा है. उन्होंने बताया कि राज्य में 6,165 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है जिन्हें मिला कर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3,05,521 हो गई है. अधिकारी ने बताया कि राज्य में अभी संक्रमण के 1,45,961 मामले हैं.
महाराष्ट्र में कोविड-19 के 7,760 नये मामने सामने आये, 300 और मरीजों की मौत
बीएमसी ने मुंबई में 1,125 मामले दर्ज किए जिससे संक्रमण के मामले 1,19,240 हो गए, जबकि पुणे नगर निगम ने 1,282 मामले दर्ज किए जिससे वहां संक्रमण के कुल मामले 65,136 हो गए. महाराष्ट्र में कोविड-19 के कुल मामले 4,68,265 हैं. इस महामारी से 16,476 लोगों की मौत हो चुकी है. 3,05,521 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है वहीं 1,45,961, लोगों में अब भी संक्रमण है और 24,13,510 लोगों के नमूनों की जांच की गई है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं