संसद
नई दिल्ली:
संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा में शुक्रवार को तेलुगू देसम पार्टी (तेदेपा), कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही अपराह्न् 2.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. सुबह जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, तेदापा और कांग्रेस के सांसद सभापति के आसन के पास इकट्ठा हो गए और आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा दिए जाने की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे.
सभापति एम.वेंकैया नायडू ने हंगामा कर रहे सांसदों से अपनी सीटों पर जाने का आग्रह किया लेकिन सांसद टस से मस नहीं हुए. इसके बाद सभापति ने सदन की कार्यवाही अपराह्न् 2.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.
वहीं, हंगामे के चलते लोकसभा को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Rajya Sabha, Lok Sabha