विज्ञापन
This Article is From Jul 31, 2020

बिहार में आकाशीय बिजली का कहर, अलग-अलग जिलों आठ लोगों की मौत

बिहार में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर बृहस्पतिवार को आठ लोगों की मौत हो गयी .मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आकाशीय बिजली गिरने से लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है.

बिहार में आकाशीय बिजली का कहर, अलग-अलग जिलों आठ लोगों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर
पटना:

बिहार में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर बृहस्पतिवार को आठ लोगों की मौत हो गयी .मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आकाशीय बिजली गिरने से लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है. आकाशीय बिजली गिरने से से शेखपुरा जिले में तीन, जमुई में तीन, सीवान और बेगूसराय जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वह प्रभावित परिवारों के साथ हैं. उन्होंने मृतकों के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने के निर्देश दिए हैं.

बिहार में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 26 लोगों की मौत

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें. खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी सुझावों का अनुपालन करें. खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें.
 

VIDEO: देश प्रदेश: बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 23 लोगों की मौत

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lightning, Bihar, Sheikhpura
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com