विज्ञापन
This Article is From Feb 23, 2015

भूमि अधिग्रहण अध्‍यादेश के खिलाफ अण्‍णा हजारे के विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे केजरीवाल

भूमि अधिग्रहण अध्‍यादेश के खिलाफ अण्‍णा हजारे के विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे केजरीवाल
नई दिल्ली:

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जंतर-मंतर पर भूमि अध्यादेश के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता अण्‍णा हजारे के विरोध प्रदर्शन में भाग लेंगे।

तीन साल पहले भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन में अण्‍णा के साथी रह चुके केजरीवाल महाराष्ट्र सदन गए। वह आम आदमी पार्टी का गठन होने के मुद्दे पर दो साल पहले एक दूसरे से अलग होने के बाद गांधीवादी नेता से मिले।

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रदर्शन में केजरीवाल की भागीदारी के बारे में दोपहर में घोषणा की। उनकी भागीदारी प्रतीकात्मक स्वरूप की हो सकती है।

केजरीवाल के मंच साझा करने के बारे में पूछे गए एक सवाल को सिसोदिया टाल गए, पर हजारे ने इससे पहले कहा था कि आप नेताओं का प्रदर्शनकारियों के साथ धरना देने के लिए स्वागत है। सिसोदिया ने बताया, ‘हमने दिल्ली चुनाव नतीजों के बारे में चर्चा की। हमने भूमि अधिग्रहण अध्यादेश और हजारे को आप कैसे समर्थन दे सकेगी, इस पर भी चर्चा की।’

(इनपुट एजेंसी से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अण्‍णा हजारे, अरविंद केजरीवाल, जंतर-मंतर, भूमि अधिग्रहण अध्यादेश, Anna Hazare, Arvind Kejriwal, Land Acquisition Act, Jantar Mantar