कर्नाटक में सियासी घमासान अब भी जारी है. विश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग को लेकर सोमवार को भी संशय की स्थिति बनी रही और बाद में मामला मंगलवार तक खिंच गया. विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश कुमार ने रात 12 बजे के करीब विधानसभा को स्थगित कर दिया. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मंगलवार शाम 6 बजे विश्वास मत पर वोटिंग की जाएगी. इससे पहले कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि विश्वास मत के लिए वह आधी रात तक भी इंतजार करने को तैयार हैं. उन्होंने कहा, अब मैंने चीफ व्हिप सुनील से कहा कि इसे आज ही खत्म किया जाए. येदियुरप्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने वादा किया है कि आज इसे खत्म करेंगे और बहुमत साबित करेंगे. हम आज सदन में रात 12 बजे तक हैं. इससे पहले स्पीकर केआर रमेश कुमार ने कहा, 'मुझे विपक्ष के नेता से व्हाट्सऐप पर मैसेज मिले हैं कि मुझे आज विश्वास मत को खत्म कर देना चाहिए. मैं अपने शब्द पर अडिग रहना चाहता हूं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Karnataka Political Crisis Live Update, Floor Test, HD Kumaraswamy