विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2019

कर्नाटक संकट: रात में विधानसभा में रुके बीजेपी विधायकों के लिए कांग्रेस ने ऑर्डर किया डिनर, कहा- राजनीति से परे...

कर्नाटक बीजेपी के विधायकों ने गुरुवार को विधानसभा में ही डिनर किया और वहीं हरे कॉरपेट के ऊपर सोए.

Also Read in
कर्नाटक संकट: रात में विधानसभा में रुके बीजेपी विधायकों के लिए कांग्रेस ने ऑर्डर किया डिनर, कहा- राजनीति से परे...
डिनर करते विधायक
  • बीजेपी विधायकों के लिए कांग्रेस ने ऑर्डर किया डिनर
  • डिप्टी सीएम ने कहा- राजनीति से परे हम दोस्त हैं. यह लोकतंत्र की खूबसूरती
  • 'हमारा कर्तव्य है कि हम उनके लिए खाना और बाकी चीजों की व्यवस्था करें'
कर्नाटक:

बीजेपी के विधायकों ने गुरुवार को विधानसभा में ही डिनर किया और वहीं हरे कारपेट के ऊपर सोए. दरअसल सदन की कार्यवाही स्थगित होने से पहले, भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा (B S Yeddyurappa) ने घोषणा की थी कि उनकी पार्टी के सदस्य रातभर सदन में ही रहेंगे और विश्वास प्रस्ताव पर फैसला होने तक सदन में ही डटे रहेंगे. येदियुरप्पा ने कहा था, 'विश्वास प्रस्ताव पर ठीक तरह से 15 मिनट भी चर्चा नहीं हुई है और सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्य अन्य मुद्दों को उठा रहे हैं ताकि विश्वास प्रस्ताव को टाला जा सके. संवैधानिक रूपरेखा का उल्लंघन हुआ है. इसका विरोध करने के लिए हम यहां सोएंगे.'

यूपी विधानसभा में अब दिया जाएगा आधा गिलास पानी, जानिए क्या है मामला

राजनीतिक गतिरोध के बावजूद कांग्रेस (Congress) नेता और डिप्टी सीएम के जी परमेश्वरा ने बीजेपी के नेताओं के लिए खाने की व्यवस्था की. उन्होंने कहा, 'यह हमारा कर्तव्य है कि हम उनके लिए खाना और बाकी चीजों की व्यवस्था करें. उनमें से कुछ को डायबिटीज  और ब्लड प्रेशर की समस्या है. इसलिए हमने उनके लिए यहां सारी व्यवस्थाएं कीं. राजनीति से परे हम दोस्त हैं. यह हमारे लोकतंत्र की खूबसूरती है.' 

कर्नाटक विधानसभा में कई विधायक कैजुअल कपड़ों में सोते हुए दिखाई दिए. कुछ नेताओं ने घर से तकिया और बाकी सामान आया था. कर्नाटक बीजेपी के नेता बीएस येदियुरप्पा सदन के बीचों बीच सोते दिखाई दिए. 

कर्नाटक संकट: बीएस येदियुरप्पा बोले- कुमारस्वामी आज अपना विदाई भाषण देंगे और हम ध्यान से सुनेंगे

येदियुरप्पा ने एनडीटीवी से कहा था, 'इस सरकार ने बहुमत खो दिया है. उन्होंने इस मामले को खींचने और हमें भड़काने की कोशिश की लेकिन हमने धैर्य से काम लिया. हम पूरी रात सदन में धरना देंगे.'

VIDEO: कर्नाटक के 'स्वामी' पर संकट जारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka Crisis, Congress, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com