विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2018

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: कांग्रेस के इस दिग्गज नेता ने अमित शाह को बताया 'कायर'

कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने भाजपा पर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बनाने के लिए सरकारी तंत्र के इस्तेमाल का आरोप लगाया और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को ‘कायर’ करार दिया.

Also Read in
कर्नाटक विधानसभा चुनाव: कांग्रेस के इस दिग्गज नेता ने अमित शाह को बताया 'कायर'
अमित शाह (फाइल फोटो)
बेंगलुरु: कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने भाजपा पर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बनाने के लिए सरकारी तंत्र के इस्तेमाल का आरोप लगाया और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को ‘कायर’ करार दिया.

राव ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शाह के साथ विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए आयकर जैसे विभागों को इस्तेमाल करने के ‘घृणित’ कार्य में शामिल हैं. ऐसा काम पूर्व में किसी नेता ने नहीं किया.

यह भी पढ़ें - पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले- 'चुनावी हिंदू' का स्वागत है

राव ने संवाददाताओं से कहा, ‘नरेन्द्र मोदी और अमित शाह कांग्रेस नेता और उनके मित्रों को परेशान करने के लिए जानबूझ करके आयकर के छापों के जरिए तथा अन्य सरकारी तंत्र का इस्तेमाल करने के घृणित कार्य में लिप्त हैं.’ उन्होंने कहा कि कोई राजनीतिक पार्टी अथवा नेता अथवा प्रधानमंत्री ‘इस प्रकार की घृणा की राजनीत.’ में लिप्त नहीं रहा. उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी को हराने अथवा कमजोर करने के लिए कोई भी ऐसे कायराना काम में लिप्त नहीं हुआ.

राव ने कहा, ‘इसलिए अमित शाह को कायर कहना उचित है.’ वहीं भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष बीएस येद्दुरप्पा ने मोदी और शाह के खिलाफ राव की टिप्पणी की निंदा करते हुए इसे ‘अपमानजनक’ करार दिया. उन्होंने एक बयान जारी करके कहा, ‘इस प्रकार की टिप्पणियां करके वह साबित कर रहे हैं कि वह सार्वजनिक जीवन में बने रहने के योग्य नहीं हैं.’ येद्दुरप्पा ने कहा कि ये बयान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रभावित करने के लिए दिए गए हैं जो कल राज्य के दौरे पर आ रहे हैं. उन्होंने राव से उनके आरोपों के साक्ष्य मांगे हैं.

VIDEO: राहुल का रवैया अलोकतांत्रिक :BJP

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah, Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com