विज्ञापन
This Article is From Aug 25, 2020

कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख DK शिवकुमार भी कोरोना संक्रमित, अस्पताल में हुए भर्ती

अब कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के भी कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने की पुष्टि हुई है. कांग्रेस नेता ने मंगलवार को खुद ट्विटर पर एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि उनका कोरना टेस्ट पॉजिटिव आया है और वो अस्पताल में भर्ती हैं.

कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख DK शिवकुमार भी कोरोना संक्रमित, अस्पताल में हुए भर्ती
डीके शिवकुमार ने ट्वीट कर दी जानकारी, कोरोना टेस्ट निकला पॉजिटिव. (फाइल फोटो)
बेंगल्ररु:

अब कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के भी कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने की पुष्टि हुई है. कांग्रेस नेता ने मंगलवार को खुद ट्विटर पर एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि उनका कोरना टेस्ट पॉजिटिव आया है और वो अस्पताल में भर्ती हैं. बता दें कि इसके पहले कांग्रेस सूत्रों के हवाले से खबर आ रही थी कि 'डीके शिवकुमार कोरोना से संक्रमित हैं और उन्हें सोमवार की रात बेंगलुरु के राजाजीनगर के एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है.'

डीके शिवकुमार ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मुझे बुखार था, जिसके बाद मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला है. मैं अच्छा महससू कर रहा हूं लेकिन एहतियातन मैं अस्पताल में भर्ती हूं. आप सबकी शुभकामनाओं के भरोसे मैं जल्द ही वापस आ जाऊंगा. जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं, मैं उनसे सावधानी बरतने का आग्रह करता हूं.'

पार्टी के सूत्रों के हवाले से खबर थी कि उनमें सोमवार को सुबह से ही खांसी और बुखार जैसे लक्षण थे और दो दिनों से उनकी पीठ में दर्द था. इसके पहले शनिवार को, शिवकुमार ने ट्वीट किया था कि वह स्वास्थ्य संबंधी कारणों से, राज्य के कई बाढ़ प्रभावित हिस्सों का दौरा स्थगित कर रहे हैं.

उन्होंने कहा था, ‘स्वास्थ्य कारणों से बेलगावी और बागलकोट जिलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मेरी 24-25 अगस्त की यात्रा को तीन दिन के लिए स्थगित कर दिया गया. नया यात्रा कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा.'

उनके कोरोना संक्रमित होने की खबर के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और जद (एस) के नेता एच डी कुमारस्वामी ने ट्वीट कर शिवकुमार के कोविड-19 से जल्द ठीक होने की कामना की है.

(भाषा से इनपुट के साथ)

Video: विश्व के कई देशों में कोरोना वायरस की दूसरी लहर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DK Shivakumar Admitted To Hospital, Corona Positive, Karnatak Congres Chief
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com