विज्ञापन
This Article is From Aug 18, 2020

ढूंढ़ती रही पुलिस और STF,विकास दुबे के गुर्गे ने ऐसे किया सरेंडर

कानपुर के बिकरू कांड के एक आरोपी गोविंद सैनी ने अदालत के सामने सरेंडर किया है. यह जानकारी कानपुर ग्रामीण के एसपी ब्रजेश श्रीवास्तव ने दी है. उन्होंने बताया है कि गोविंद सैनी ने कानपुर देहात जिले की अदालत में सरेंडर किया है.

ढूंढ़ती रही पुलिस और STF,विकास दुबे के गुर्गे ने ऐसे किया सरेंडर
बिकरू कांड : गोविंद सैनी पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था. (फाइल फोटो)
  • गोविंद सैनी पर था 25 हजार रुपये का इनाम
  • 20 दिन पहले भाई ने किया था सरेंडर
  • पुलिस और STF कर रही थी तलाश
नई दिल्ली:

कानपुर के बिकरू कांड के एक आरोपी गोविंद सैनी ने अदालत के सामने सरेंडर किया है. यह जानकारी कानपुर ग्रामीण के एसपी ब्रजेश श्रीवास्तव ने दी है. उन्होंने बताया है कि गोविंद सैनी ने कानपुर देहात जिले की अदालत में सरेंडर किया है. कानपुर पुलिस और एसटीएफ उसकी तलाश घटना के बाद से कर रही थी. गौरतलब है कि बीती 3 जुलाई को विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ था जिसमें 8 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी. इसके बाद कई दिनों की तलाशी के बाद विकास दुबे को उज्जैन से गिरफ्तार किया गया था. कानपुर लाते समय उसने भौंती के पास एक दुर्घटना का फायदा उठाकर भागने की कोशिश जिसमें पुलिस ने उसे मार गिराया.  

विकास दुबे एनकाउंटर केस: न्‍यायिक आयोग को भंग करने की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

कानपुर एसपी ने बताया कि गोविंद सैनी के वकील ने कोर्ट में उसके सरेंडर की अपील की थी. अब पुलिस की ओर से उसकी कस्टडी की मांग की जाएगी. इससे पहले कानपुर एसएसपी की ओर से गोविंद सैनी के ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. विकास दुबे के कई सहयोगी जैसे दयाशंकर अग्नहोत्री, श्यामू बाजपेई, जहान यादव,  शशिकांत, मौनू और शिवम दुबे को गिरफ्तार किया जा चुका है. 

50000 का ईनामी राम सिंह यादव गिरफ्तार, डबल बैरल बंदूक से पुलिस पर की थी फायरिंग

20 दिन पहले ही गोविंद सैनी के  भाई गोपाल सैनी ने भी कानपुर देहात कोर्ट के सामने सरेंडर किया था. अभी जिन लोगों की तलाश जारी है उनमें छोटू शुक्ला, शिव तिवारी, विष्णु पाल यादव, राम बाजपेई, हिरू दुबे और बाल गोविंद शामिल हैं. वहीं इस कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे, प्रभात मिश्रा, अमर दुबे और बउन दुबे, प्रेम पांडेय और अतुल दुबे को अलग-अलग एन्काउंटर में मार गिराया गया है.


 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh Police, UP STF Police, Bikaru Kand, Vikas Dubey, Govid Saini
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com