विज्ञापन
This Article is From Sep 21, 2011

बलात्कार में विफल लड़के ने लड़की को जिंदा जलाया

कानपुर में कथित तौर पर बलात्कार में असफल रहने पर एक किशोर (17 वर्ष) ने पड़ोस में रहने वाली एक 14 वर्षीय किशोरी को जलाकर मार डाला।
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में कथित तौर पर बलात्कार में असफल रहने पर एक किशोर (17 वर्ष) ने पड़ोस में रहने वाली एक 14 वर्षीय किशोरी को जलाकर मार डाला। घटना बिल्हौर थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव की है, जहां बुधवार तड़के लड़की के पड़ोसी 17 वर्षीय लड़के ने उसके साथ दुराचार की कोशिश की और विफल होने पर उस पर मिट्टी का तेल छिड़ककर जला दिया। घटना के वक्त किशोरी के माता-पिता खेत में थे। बिल्हौर थाना प्रभारी अमृत लाल ने बताया कि गंभीर रूप से झुलसी किशोरी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। लाल ने कहा कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर आरोपी किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। किशोर के साथ घटना में किसी और के भी शामिल होने की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
img
Indo Asian News Service
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बलात्कार, कानपुर, जिंदा जलाया
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com